फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One accused arrested for raiding Lekhpals house in Kanpur

Kanpur: लेखपाल के घर धावा बोलने वाले बेनकाब, पुलिस का दावा- गुमराह कर रहा है युवक, मकसद स्पष्ट नहीं

Tue, 29 Nov 2022 08:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 08:55 AM IST
सार

बिधनू थाना क्षेत्र में लेखपाल की बेटी के अपहरण की कोशिश करने वाले चार युवकों को ट्रेस कर लिया गया है।  वहीं, एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। इसलिए पुलिस यह पता नहीं कर सकी है कि चारों युवक लेखपाल के घर में क्यों घुसे थे।

विज्ञापन
One accused arrested for raiding Lekhpals house in Kanpur
घर के बाहर खड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू की कठोंगर नई बस्ती में लेखपाल के घर पर धावा बोलने वाले चारों युवकों की पुलिस ने पहचान कर ली है। सोमवार को एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अन्य तीन अभी गिरफ्त से दूर हैं। मंगलवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

मूलरूप से घाटमपुर के पतारा निवासी लेखपाल आलोक तिवारी पारिवार संग कठोंगर नई बस्ती में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी अरुणा, बेटी आध्या व बेटा आदित्य है। बीते शनिवार को दोपहर तीन बजे तीन युवक उनके घर पहुंचे थे। एक ने पीने का पानी मांगा था।
विज्ञापन

जब अरुणा ने पानी दे दिया था तभी असलहों से लैस तीनों युवक उनको धक्का मारकर घर के भीतर घुस गए थे। अरुणा ने दावा किया था कि युवक उनकी बेटे को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि अरुणा उनसे भिड़ गई थीं, जिससे वह फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात में कुल चार युवक ही शामिल हैं। ये सभी किदवईनगर के रहने वाले हैं। इसमें रमन उर्फ विशाल नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है और वारदात की वजह तलाशी जा रही है।

दो बाइकों से पहुंचे थे चारों आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी दो बाइकों से लेखपाल के घर के पास पहुंचे थे। दो बदमाश सफेद रंग की पल्सर थे, जबकि अन्य हीरो की एक बाइक से थे। कुछ देर तक रेकी करने के बाद उन्होंने लेखपाल के घर की घंटी बजाई थी। फिर भीतर दाखिल हुए थे। हालांकि अरुणा की सजकता से युवक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे।

गुमराह कर रहा युवक, मकसद स्पष्ट नहीं
पुलिस रमन से पूछताछ करने में जुटी है। वह सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। इसलिए पुलिस यह पता नहीं कर सकी है कि चारों युवक लेखपाल के घर में क्यों घुसे थे। मकसद लूट करना था या बेटी का अपहरण या फिर किसी की हत्या, यह साफ नहीं हुआ है।

एक तथ्य यह भी
पुलिस की पूछताछ में रमन ने एक और बात बताई है। उसका कहना है कि वह लड़की के चक्कर में एक घर में घुसने की साजिश रची थी। जिस घर को निशाना बनाया वह उस लड़की का नहीं था। गलती से उस घर में घुस गए। हालांकि इस बात पर पुलिस यकीन नहीं कर रही है। विस्तृत जानकारी उससे ले रही है।

एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मोटिव अभी स्पष्ट नहीं है। जल्द खुलासा किया जाएगा।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed