{"_id":"6af7727a03bdf4b3e6012cfd","slug":"on-whose-land-was-the-factory-located-and-where-was-the-spurious-cement-sold-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1712095-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसकी जमीन पर फैक्टरी और कहां बेची नकली सीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसकी जमीन पर फैक्टरी और कहां बेची नकली सीमेंट
विज्ञापन
कानपुर। पनकी स्थित नकली सीमेंट फैक्टरी के मामले में आरोपियों की ओर गिरफ्तारी पर स्टे लाने के बाद थाना पुलिस भी ठंडी हो गई है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एडीसीपी योगेश कुमार को फोन कर मामले में आगे की कार्रवाई पूछी तो कोई सही जवाब नहीं मिला। इस पर सीपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दोनों आरोपी भाइयों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाएं। पता करें कि किसकी जमीन पर फैक्टरी चल रही थी और अब तक उन्होंने कितना माल कहां-कहां बेचा है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस टीम ने 14 अक्तूबर को इस्पातनगर में नकली सीमेंट की फैक्टरी पकड़ी थी। पुलिस ने मुंशी राहुल को गिरफ्तार किया था। बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट, पैकिंग बैग, पैकिंग सामग्री बरामद हुई थी। ये कार्रवाई अडाणी ग्रुप की एसीसी लिमिटेड के सेल्स मैनेजर की शिकायत पर की गई थी। पुलिस ने राहुल के अलावा फैक्टरी संचालक नीरज गुप्ता व उसके भाई धीरज गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
मामले में मेरठ के साझेदार पिता-पुत्र को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने साझेदार निशांत को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, लेकिन उन्हें रिहा कर दिया गया। इसी बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नीरज-धीरज की गिरफ्तारी पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। एक महीने में पुलिस यह तक नहीं पता कर सकी है कि फैक्टरी किसकी जमीन पर चल रही है। सीपी ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।