{"_id":"6889238be661844f28089797","slug":"on-the-death-of-the-woman-her-parents-created-a-ruckus-alleging-murder-kanpur-news-c-220-1-akb1007-129780-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला की मौत पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला की मौत पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
Wed, 30 Jul 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर के जसापुर निवासी महिला की रविवार को हिमांचल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को पति शव लेकर गांव आया तो मायके से आए परिजन ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जसापुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह पत्नी रचना (36) के साथ हिमांचल में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। रविवार शाम पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह 11 बजे वह अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गांव आ गए। इसी दौरान मृतका के मायके पल्हनापुर से पिता रामसिंह कुछ लोगों के साथ पहुंचे और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने पिता को समझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद शव का सेंगुर नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष मंगलपुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा प्रकरण हिमाचल प्रदेश का है। फिर भी मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।