{"_id":"5e6e64af8ebc3ea4a8429724","slug":"on-the-day-of-ganga-mela-two-sides-went-brick-on-false-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेला के दिन झूठी अफवाह पर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेला के दिन झूठी अफवाह पर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, महिला सहित तीन घायल
Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बाबूपुरवा के चिड़ियामार मोहल्ले में जबरन रंग लगाने की अफवाह पर दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले। पथराव में एक महिला समेत तीन लोेगों को चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उपद्रवी वहां से भाग निकले।
बाबूपुरवा के चिड़ियामार मोहल्ले में रविवार शाम जुआ चल रहा था। जुए में लेन देन को लेकर कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच शरारती तत्वों ने जबरन रंग लगाने की अफवाह फैला दी। इसके बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता दोनाें पक्षों ने गली में पड़ी ईट पत्थर उठाकर एक दूसरे पर चलाने लगे। दो पक्षों के टकराव की सूचना पर एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता, एसीएम द्वितीय अमित राठौर, सीओ बाबूपुरवा आलोक कुमार सिंह थाना प्रभारी राजीव सिंह फोर्स संग मौकेपर पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि फोर्स पहुंचने के पहले उपद्रवी वहां से भाग निकले। पुलिस ने इलाकाई लोगों से उपद्रवियों के बारे मेंपूछताछ करते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।