{"_id":"6a08d16b1e16502b5004ff36","slug":"on-may-1-a-farmer-who-was-found-lying-in-a-field-in-suspicious-condition-in-ladpur-pad-village-of-the-police-station-area-died-while-being-taken-to-the-medical-college-for-treatment-kanpur-news-c-220-1-akb1007-142764-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसान की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसान की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
Sun, 17 May 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 17 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के लाड़पुर पैड गांव में एक मई को संदिग्ध हालत में खेत में पड़े मिले किसान की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त मौत हो गई थी। मामले में किसान के बेटे ने पांच लोगों पर भूमि विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लाड़पुर पैड निवासी प्रदीप शर्मा ने डाक से एएसपी को शिकायती पत्र भिजवाया। जिसमें बताया कि उनके पिता रामचंद्र शर्मा (55) एक मई की सुबह करीब 10 बजे खेत पर मूंग की फसल देखने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मुकुंद श्रीवास्तव, उनके पुत्र मनीष श्रीवास्तव, रामकृष्ण श्रीवास्तव, मनोज व मनीष की पत्नी अर्पिता श्रीवास्तव ने खेत को लेकर विवाद करते हुए पिता को वहां से हटने को कहा। पिता के विरोध पर सभी ने पिता के साथ मारपीट की।
इसी दौरान मनीष ने उन्हें जमीन पर गिराकर जबरन विषैला पदार्थ पिला दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी फरार हो गए। वह गंभीर अवस्था में पिता को थाने ले गया, वहां से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सीएचसी में डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया मगर मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही पिता की मौत हो गई। उसने घटना की शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया। इसके चलते उसे एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगानी पड़ी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एएसपी के निर्देश पर पांच पर हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।