{"_id":"5a0e77ba4f1c1b8e698bc0f4","slug":"on-buying-liquor-your-photo-will-be-clicked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अाखिर क्यों शराब खरीदने पर खिंचेगी फोटो, पता लिखेंगे और पुलिस भी पहुंच सकती है घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाखिर क्यों शराब खरीदने पर खिंचेगी फोटो, पता लिखेंगे और पुलिस भी पहुंच सकती है घर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव को देखते हुए नई व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था से शराब के शौकीनों को झटका लगा है। इसके अंतर्गत मतगणना तक शराब खरीदने वालों की फोटो खीची जाएगी और ग्राहकों का नाम पता भी नोट किया जाएगा और तो और पुलिस भी घर पहुंच सकती है।
कानपुर। निकाय चुनाव की मतगणना होने तक शराब खरीदने वालों की फोटो खींची जाएगी। ठेके में रखे रजिस्टर पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, शराब की मात्रा आदि की जानकारी दर्ज की जाएगी। यह सारी जानकारी रोजाना संबंधित थानों को भेजी जाएगी। ज्यादा शराब खरीदने वालों के घर पुलिस जा भी सकती है।
विज्ञापन
कानपुर। निकाय चुनाव की मतगणना होने तक शराब खरीदने वालों की फोटो खींची जाएगी। ठेके में रखे रजिस्टर पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, शराब की मात्रा आदि की जानकारी दर्ज की जाएगी। यह सारी जानकारी रोजाना संबंधित थानों को भेजी जाएगी। ज्यादा शराब खरीदने वालों के घर पुलिस जा भी सकती है।
विज्ञापन
डेमो पिक
पूछेगी कि इतनी शराब किस मकसद से खरीदी गई। खरीदने वाला कहीं प्रत्याशी का समर्थक तो नहीं। बृहस्पतिवार से लागू हुई जिला प्रशासन की इस नई व्यवस्था से शराब के शौकीनों को झटका लगा है। कई तो शराब खरीदे बगैर ठेकों से लौट गए।
डेमो पिक
दरअसल, निकाय चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए प्रत्याशी शराब तक बांटते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए ही जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने देशी, अंग्रेजी ठेकों और बीयर शॉप में यह व्यवस्था लागू की है। मतगणना वाले दिन तक (एक दिसंबर) यह व्यवस्था रहेगी।
डेमो पिक
जिलाधिकारी ने जिले के सभी शराब विक्रेताओं को आदेश दे दिया है। बृहस्पतिवार को इस व्यवस्था से शराब खरीदने पहुंचे लोगों का सेल्समैन से विवाद भी हुआ। शराब दुकानों के संचालकों ने बताया कि इस नई व्यवस्था से अधिकांश लोग बिदक गए और शराब खरीदे बिना ही चले गए।