{"_id":"61ca1cc2fcfbc1263e5d3759","slug":"omen-protested-in-jhinjhak-chc-for-not-having-sterilization-akbarpur-news-knp67208356","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी न होने पर महिलाओं ने झींझक सीएचसी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी न होने पर महिलाओं ने झींझक सीएचसी में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
झींझक सीएचसी में नसबंदी न होने पर प्रदर्शन करती महिलाएं। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। सीएचसी में सोमवार को आयोजित कैंप में 33 महिलाओं की नसबंदी की गई। वहीं बेड फुल होने से 11 महिलाओं की नसबंदी नहीं हो सकी। इससे नाराज महिलाओं ने हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने पर महिलाएं शांत हुईं और घर चली गईं।
सीएचसी में सोमवार को नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की 44 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। वहीं जिले से आई चिकित्सकों की टीम ने 33 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया। वहीं बेड फुल होने पर इंजेक्शन लगाने के बाद 11 महिलाओं को बिना ऑपरेशन के ही लौटा दिया गया।
इसको लेकर नाराज महिलाओं ने सीएचसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक महिलाएं प्रदर्शन करती रहीं। यहां विनीता, फूल कुमारी, शशि देवी, वैष्णवी व प्रीती ने बताया कि सुबह ही कैंप में आ गए थे।
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाया गया लेकिन नंबर आया तो नसबंदी नहीं होगी कह कर वापस कर दिया गया। अधीक्षक झींझक सीएचसी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया की बेड फुल होने व समय अधिक होने के कारण कुछ महिलाओं की नसबंदी नहीं हो सकी है। अगले कैंप में छूटी महिलाओं की नसबंदी कराई जाएगी।