{"_id":"6124f7938ebc3e79b47327da","slug":"om-prakash-rajbhar-gave-statement-against-prime-minister-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में ओम प्रकाश राजभर बोले- चाय बेचते-बेचते देश बेचने लगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में ओम प्रकाश राजभर बोले- चाय बेचते-बेचते देश बेचने लगे प्रधानमंत्री मोदी
Tue, 24 Aug 2021 07:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:15 PM IST
सार
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में एक भी नई फैक्टरी नहीं लगी और किसी को भी रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस की मनरेगा से रोजगार देकर उसी के आंकड़े प्रदेश सरकार दे देती है।
विज्ञापन
हरदोई पहुंचे ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में सुहेल भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता हैं। झूठ बोलने के मामले में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरा नंबर दिया।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाय बेचते बेचते देश बेचने लगे हैं। रेलवे बेचा, बीएसएनएल बेचा, कोयले की खदान बेची और कहते हैं कि फकीर हैं झोला उठाकर चल देंगे। सवाल भी किया, कि कोई फकीर दिन में तीन बार करोड़ों रुपये के कपड़े बदलता है क्या।
संडीला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भरावन विकास खंड के ग्राम बिरहाना में आयोजित जन चौपाल में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिन जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं वहां हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़ा कराया जाता है।
विज्ञापन
वोट हासिल करने के लिए भाजपा झगड़े कराती है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि साधु संतों को मंदिर में घंटा बजाना चाहिए। मुख्यमंत्री ईमानदार बने रहे और कुंभ के आयोजन में घोटाला हो गया। कैग की रिपोर्ट में सबकुछ सामने आ चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भी नई फैक्टरी नहीं लगी और किसी को भी रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस की मनरेगा से रोजगार देकर उसी के आंकड़े प्रदेश सरकार दे देती है। जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान में जो व्यवस्था दी है, उसके मुताबिक जातिगत गणना होनी चाहिए।
इससे पहले जन चौपाल में उन्होंने कहा कि सुभासपा की सरकार प्रदेश में बनने पर शराब की पूर्ण रूप से बंदी की जाएगी। परास्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, राष्ट्रीय सचिव शक्ती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।