{"_id":"613e188badf4304adb001ae0","slug":"om-prakash-rajbhar-gave-a-statement-against-bjp-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज: बोले- राम का नहीं, विज्ञान का युग, भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की दी जाती है ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज: बोले- राम का नहीं, विज्ञान का युग, भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की दी जाती है ट्रेनिंग
Sun, 12 Sep 2021 08:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Sep 2021 08:41 PM IST
सार
भाजपा के बड़े बड़े नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम लड़कों से की, लेकिन वोट के लिए यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं। राजभर ने कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाया।
विज्ञापन
हरदोई पहुंचे ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भ्रष्टाचार, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकारों पर चुटीले व्यंग कसे। उन्होंने कहा कि यह राम का नहीं, विज्ञान का युग है।
क्षण भर में सब पता चल जाता है कि क्या सच है और क्या झूठ। भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की ट्रेनिंग नागपुर में दी जाती है और यह लोग झूठ को सच साबित करने में लगे रहते हैं। संडीला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अतरौली में आयोजित जनसभा में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां बताती है, लेकिन यह भी झूठी हैं।
बंगाल की सड़क को अपना बता देती है तो अमेरिका की फैक्टरी को भी उत्तर प्रदेश की बता देती है। तंज कसते हुए कहा कि थोड़े दिन में दुबई की फोटो डालकर कहेंगे कि यूपी को ऐसा बना दिया। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कैग (महालेखापरीक्षक) की रिपोर्ट में कुंभ में हुए घोटाले का खुलासा हुआ। मोपेड और बाइक के नंबर पर ट्रैक्टर ट्राली दिखाकर मिट्टी की ढुलाई दिखा दी। पशु पालन विभाग में हाल ही में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े बड़े नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम लड़कों से की, लेकिन वोट के लिए यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाया। महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को निशाने पर लिया।
कहा कि सरकार के पास महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने, बेरोजगारी खत्म करने पर चर्चा के लिए समय नहीं है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, संजीत यादव, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजमती निषाद, संजीव यादव, योगेंद्र अर्कवंशी, धर्मसिंह अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।