फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Olympiad meritorious students will get admission in IIT Kanpur admission will be given on 17 seat including CS

UP: आईआईटी में ओलंपियाड के मेधावियों का होगा दाखिला, सीएस समेत 17 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, ये है शेड्यूल

Tue, 10 Jun 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

Kanpur News: चयनित अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा संस्थान में आकर देनी होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के 15-15 सवाल आएंगे। प्रत्येक सवाल चार-चार अंक के होंगे।

विज्ञापन
Olympiad meritorious students will get admission in IIT Kanpur admission will be given on 17 seat including CS
iit kanpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईआईटी कानपुर में अब ओलंपियाड के मेधावियों को भी दाखिले का मौका मिलेगा। संस्थान ने इसका शेड्यूल जारी किया है। 2025-26 सत्र में कंप्यूटर साइंस समेत 17 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। दाखिले के लिए छात्रों को संस्थान की लिखित परीक्षा भी पास करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून है। संस्थान में पहली बार जेईई एडवांस के अलावा ओलंपियाड से भी प्रवेश देने की तैयारी है।

विज्ञापन

2025-26 में बीटेक में दो और बीएस के चार विभागों में दाखिला मिलेगा। बीटेक में बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीएस में केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और स्टेटिक एंड डेटा साइंस में दाखिला दिया जाएगा। इन विषयों में 12वीं पास करने वाले और ओलंपियाड देने वाले छात्र इसमें आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की रैंक के आधार पर होगा
आवेदन करने वाले छात्रों को आईआईटी कानपुर की ओर तैयार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को पास करना अनिवार्य होगा। 2024 में किसी भी आईआईटी में दाखिला लेने वाले या सीट स्वीकार करने वाले छात्र इसके पात्र नहीं होंगे। जिन छात्रों का किसी भी कारण से आईआईटी में दाखिला निरस्त हो गया है, वह भी इसमें आवेदन नहीं कर सकेंगे। छात्रों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की रैंक के आधार पर होगा।

सीटों और ओलंपियाड का ब्योरा

  • बायोलॉजिक साइंस एंड बायो इंजीनियरिंग: दो सीटें, बायो, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ ओलंपियाड में शामिल होने वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं। इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड ट्रेनिंग कैंप 2024 और 2025 में हिस्सा लेने वाले और इसी सत्र में 12वीं पास करने वाले, बायो, केमिस्ट्री, फिजिक्स ओलंपियाड वाले छात्र भी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: छह सीटें, मैथ और इंफॉर्मेटिक्स के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं।
  • केमिस्ट्री: दो सीट, केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी ओलंपियाड वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • इकोनॉमिक्स साइंस: तीन सीटें, मैथ ओलंपियाड से दाखिला मिलेगा।
  • मैथमेटिक्स एंड डाटा साइंस: चार सीटें, मैथ ओलंपियाड के जरिये दाखिला मिलेगा।

दाखिले के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
16 जून तक करें आवेदन, 20 जून को चयनित छात्रों के नामों की घोषणा होगी, 24 जून को सुबह 10 बजे आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा, छात्रों को संस्थान में आकर परीक्षा देनी होगी, 25 जून को आंसर की जारी होगी, 27 जून को परिणाम जारी होगा। जिन छात्रों को जोसा की काउंसलिंग और ओलंपियाड दोनों में सीट अलॉट हो गई है, उनको 14 जुलाई शाम पांच बजे तक एक सीट छोड़नी होगी। ऐसा न करने पर ओलंपियाड की चयनित सीट अपने आप निरस्त हो जाएगी।

तीन घंटे की होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
चयनित अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा संस्थान में आकर देनी होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के 15-15 सवाल आएंगे। प्रत्येक सवाल चार-चार अंक के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed