{"_id":"5870eb224f1c1be36b15851c","slug":"old-woman-took-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी औरत पर इस तरह निकाली पारिवारिक खुन्नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी औरत पर इस तरह निकाली पारिवारिक खुन्नस
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 06:51 PM IST
सार
- पीडित महिला ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में परिवारिक खुन्नस के चलते भतीजों समेत परिवारिकजनों ने वृद्ध विधवा महिला को पीट-पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित वृद्धा ने थाने में चार लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
डेरापुर के थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी पीतम सिंह ने संतान न होने के चलते चल-अचल संपत्ति भतीजों के नाम बैनामा कर दी थी। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी शिवरानी भतीजे के साथ रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। भतीजे की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह बकरी आदि के पालन करने में मदद करती है।
शुक्रवार को बकरी के भाग जाने पर शिवरानी व उसके देवर रामस्वरूप के पुत्र माधव,अनिल सरोज व रामस्वरूप की पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान अनिल माधव, सरोज व रामस्वरूप की पत्नी ने पुत्रों के सहयोग से वृद्धा को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल वृद्धा ने थाने में घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मो. फाजिल सिददीकी ने बताया कि परिवारिक मामला होने के चलते उपनिरीक्षक रामजीत यादव को घटना स्थल पर जांच के लिये भेजा है। जांच के बाद कार्रर्वा की जाएगी।