{"_id":"619a98a3e9592d1cda5570a5","slug":"old-woman-dies-of-dengue-in-prahladpur-village-of-pukhrayan-fever-was-coming-for-a-month-akbarpur-news-knp66532438","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां के प्रहलादपुर गांव में डेंगू से वृद्धा की मौत, एक माह से आ रहा था बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां के प्रहलादपुर गांव में डेंगू से वृद्धा की मौत, एक माह से आ रहा था बुखार
विज्ञापन
पुखरायां। विकास खंड मलासा के प्रहलादपुर गांव निवासी एक वृद्धा की रविवार को डेंगू से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुखार आने पर वृद्धा का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। जहां कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। प्लेटलेट्स काफी गिरने के बाद हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इस पर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था।
प्रहलादपुर गांव निवासी रणधीर सिंह नायक ने बताया कि उनकी मां फिरंगन देवी (70) को एक माह पूर्व बुखार आया था। पहले उनका उपचार अकबरपुर के एक अस्पताल में कराया गया। आराम न मिलने पर कानपुर स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हुई जांच के बाद चिकित्सकों ने डेंगू से पीड़ित होने की बात कहकर उपचार शुरू किया था।
वहां 15 दिनों तक मां का इलाज किया गया, पर प्लेटलेट्स की संख्या नहीं बढ़ रही थी। इस पर चिकित्सकों ने जवाब देकर घर ले जाने के लिए कह दिया था। शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। वहीं, सीएचसी अधीक्षक देवीपुर डॉ. विकास कुमार ने बताया कि डेंगू से महिला की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।