फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old woman dies due to collision with van, villagers run after seeing dead body being thrown

Kanpur: वैन की टक्कर से वृद्धा की मौत, शव को फेंकते देख ग्रामीणों ने दौड़ाया, गाड़ी पलटने के बाद पकड़ा गया

Tue, 05 Dec 2023 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Dec 2023 10:02 AM IST
सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कार की टक्कर से महिला की मौत हुई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Old woman dies due to collision with van, villagers run after seeing dead body being thrown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर में वैन की टक्कर से वृद्धा की मौत के बाद घबराया चालक शव को ठिकाने लगाने के लिए वैन में डालकर दूर ले गया। गड्ढे में शव को फेंककर भागने के दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

महाराजपुर के महुआ गांव निवासी युवक सोमवार शाम वैन चलाकर गांव से महोली जा रहा था। महुआ गांव-महोली संपर्क मार्ग पर गांव से पहले मोतीलाल की पत्नी सोमवती (60) वैन की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास सन्नाटा देख घबराया वैन चालक शव गाड़ी में डाला और फिर महुआ गांव की तरफ 50 मीटर आगे गया। सुनसान जगह पर सड़क के किनारे एक गड्ढे में शव फेंककर भागने लगा। यह देख कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
भागने के चक्कर में वैन सड़क किनारे बेकाबू होकर पलट गई। ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालने के बाद जमकर पीटा। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कार की टक्कर से महिला की मौत हुई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed