{"_id":"67188e9d2faf13f0850734e9","slug":"old-woman-burnt-to-death-after-pouring-diesel-on-her-dispute-over-demolishing-the-boundary-of-the-plot-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वृद्धा को डीजल डालकर जलाया…मौत, प्लॉट की बाउंड्री गिराने को लेकर हुआ था विवाद, तीन सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वृद्धा को डीजल डालकर जलाया…मौत, प्लॉट की बाउंड्री गिराने को लेकर हुआ था विवाद, तीन सगे भाई गिरफ्तार
Wed, 23 Oct 2024 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:21 AM IST
सार
Kanpur News: बिठूर के लक्ष्मीबाई नगर में चहारदीवारी गिराने के विरोध में परिवार में ही विवाद हो गया। खानदान के ही तीन सगे भाइयों ने वृद्धा को डीजल डालकर आग लगा दी। बुधवार को इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर में बिठूर के लक्ष्मीबाई नगर में मंगलवार शाम प्लॉट की चहारदीवारी गिराने का विरोध करने पर तीन सगे भाइयों ने खानदान की ही एक बुजुर्ग महिला को डीजल डालकर जला दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने आग बुझाने के बाद उसे उर्सला में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई नगर निवासी विजय यादव ने बताया कि उनके घर के पास उनका करीब 150 वर्ग गज का पुश्तैनी खाली प्लॉट है। उसमें एक चहारदीवारी बनी हुई है। आरोप है मंगलवार की शाम पांच बजे परिवार के तीन सगे भाई उमाशंकर, कृपाशंकर व दयाशंकर ने प्लाट कब्जा करने का प्रयास किया। तीनों चहारदीवारी तोड़ने लगे। मां ऊषा देवी (61) ने जब इसका विरोध किया, तो तीनों ने गाली गलौज करते हुए उन पर डीजल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
मां की चीख पुकार सुनकर भाई अजय यादव वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही मां को उर्सला में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई है।डॉक्टरों के मुताबिक महिला करीब 68 फीसदी जल गई थी।
विज्ञापन
वृद्धा के बेटे की तहरीर पर तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीनों को देर रात गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। -अभिषेक पांडेय, एसीपी कल्याणपुर