{"_id":"5ef61f2e0a6f0f5c8441073f","slug":"old-trains-will-run-as-covid-specials","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड स्पेशल बनकर चलेंगी पुरानी ट्रेनें, अगस्त तक पुरानी ट्रेनें निरस्त जिनमें पहले करा रखे थे रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड स्पेशल बनकर चलेंगी पुरानी ट्रेनें, अगस्त तक पुरानी ट्रेनें निरस्त जिनमें पहले करा रखे थे रिजर्वेशन
Fri, 26 Jun 2020 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : amar ujala
रेलवे ने 12 अगस्त तक उन पुरानी ट्रेनों को निरस्त किया है, जो लॉकडाउन के पहले से चल रही थीं। लॉकडाउन में इन ट्रेनों को निरस्त किया गया था और जुलाई में दोबारा चलाने की घोषणा हुई थी। लाखों यात्रियों ने इन ट्रेनों में नियमानुसार चार महीने पहले रिजर्वेशन करा लिए थे।
अब यही ट्रेनें दोबारा चलेंगी लेकिन इनको कोविड स्पेशल ट्रेनों का दर्जा देकर चलाया जाएगा। दरअसल, अभी चल रहीं राजधानी एक्सप्रेस या अन्य एक्सप्रेस, मेल ट्रेनें भी स्पेशल ट्रेनें बनकर ही चल रही हैं। इन ट्रेनों के नाम भी वही हैं लेकिन नंबर का पहला अंक जीरो में बदलकर इन्हें कोविड-19 स्पेशल ट्रेन का दर्जा दिया गया है।
स्पेशल दर्जा देने से ट्रेनों में मिलने वाली छूट खत्म हो जाती है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत नियम माने जाते हैं। रेलवे में जुलाई, अगस्त और सितंबर का आधा महीना पूरे साल ट्रेनों में चलने वाली यात्रियों की भीड़ से सबसे कम होता है। ऐसे में 12 अगस्त तक ट्रेनों में यूं भी यात्रियों का लोड कम होगा। कोरोना संक्रमण की वजह से बेहद जरूरी होने पर ही ही लोग यात्रा कर रहे हैं।