{"_id":"5f339ccf8ebc3e3cbb4e008b","slug":"old-man-s-body-found-hanging-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से लटकता मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से लटकता मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने बताई ये बात
Wed, 12 Aug 2020 01:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी हाकिम सिंह (70) के तीन बेटे यशवीर, योगेंद्र व देवेंद्र हैं। तीनों दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। हाकिम सिंह गांव में रहते थे। यशवीर की पत्नी संगीता अपने बच्चों के साथ गांव में रहकर उनकी देखभाल करती थी।
मंगलवार रात भोजन करने के बाद हाकिम सिंह मकान की दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में सोने चले गए। बुधवार सुबह संगीता की बेटी खुशबू ऊपर गई तो उसने अपने बाबा हाकिम सिंह का शव बरामदे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से लटकता देखा।
उसके शोर मचाने पर संगीता ऊपर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने शव को फंदे से उतार लिया। मामले की सूचना उनके बेटों को दी गई है। उनके आने के बाद ही पुलिस को सूचना दी जाएगी। संगीता ने बताया हाकिम सिंह का पिछले 1 वर्ष से इलाज चल रहा था। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।