फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old man killed with the cut with ax

अधेड़ को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 02 Apr 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Sun, 02 Apr 2017 10:47 PM IST
सार

आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में रविवार की सुबह हुई वारदात
पिता और बाबा की हत्या का बदला लेने की बात सामने आई
आरोपी चचेरे भाइयों की तलाश में पुलिस दे रही दबिशें

विज्ञापन
old man killed with the cut with ax
डेमो

विस्तार

बाबा और पिता की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने चचेरे भाई के साथ मिलकर अधेड़ को दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सीओ और एसओ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


जालौन के  कालपी के देवकली गांव स्थित ससुराल में रहने वाला काशीराम उर्फ पसिया (55) पुत्र किशोरा केवट रविवार की सुबह करीब नौ बजे आटा स्थित पैतृक गांव में परासन बेटे की शादी के लिए घोड़ी करने आया था। आरोप है कि परासन गांव के ही रामबिहारी और अरुण केवट ने उसे गांव में घेर लिया। तीनों में झड़प होने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान राम बिहारी और अरुण घर से कुल्हाड़ी लेकर निकल आए। यह देख काशीराम भागा तो दोनों ने उसे दौड़ा लिया और बीच सड़क पर काशी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मौके पर ही काशी की मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से ग्रामीण दहशत में आ गए। लोगों ने घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस के पहुंचने के बाद ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में की थी पिता की हत्या 
पुलिस की मानें तो 2004 में काशीराम ने रामबिहारी के पिता भारत की हत्या की थी। रविवार को जब काशी रामबिहारी को दिखा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद काशी की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि काशीराम ने ही रामबिहारी के बाबा यानी भारत के पिता की भी हत्या की थी। सालों से दोनों परिवारों के बीच रंजिश का खूनी खेल चल रहा है।

15 साल बाद गांव आया था काशीराम
गांव वालों ने बताया कि कांशीराम ने 15 साल पहले गांव छोड़ दिया था। गांव में रंजिश के कारण ही वह ससुराल में रहने लगा। रविवार को जब वह गांव आया तो उसकी हत्या कर दी गई।
 
शादी वाले घर में मातम
परिजनों ने बताया कि इसी माह काशीराम के बेटे की शादी है। शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। काशी बारात के लिए घोड़ी करने के लिए परासन गांव गया था। यहां कुछ लोगों को उसे कार्ड भी देने थे। काशी की हत्या के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है।


पुलिस की रडार पर हत्यारे
पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस को उनकी लोकेशन भी मिल गई है। रविवार की देर रात दोनों की गिरफ्तारी हो सकती है। सीओ का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed