दहशतः शराब पीकर गिरा बुजुर्ग और कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में आवारा कुत्तों की दहशत फैली हुई है। इसकी वजह है कुत्तों द्वारा वृद्ध को नोच-नोच कर मार डालने की घटना। शहर के न्यारियनपुरा मोहल्ला निवासी शोभराज उर्फ शुभ्भी (60) पुत्र बब्बू श्रीवास देर शाम को अपने घर से निकलकर तालाब की तरफ चला गया। वहां अधिक शराब पीने के कारण अचेत होकर तालाब के पास पड़ा रहा।
तभी कुछ कुत्ते उस पर टूट पड़े और नोच-नोचकर लहूलुहान कर दिया। रात करीब 10:30 बजे वहां से गुजरे कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाया और घायल वृद्ध के परिजनों को सूचना दी। परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। वृद्ध खून से लथपथ पड़ा था।
कुत्तों के हमले से वृद्ध की मौत का पहला मामला
कुछ देर बाद वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि कुत्तों के हमले से वृद्ध की मौत का पहला मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि वृद्ध को पहले कुत्तों ने नोच डाला या मौत के बाद नोचा गया।