{"_id":"5d18febb8ebc3e3cab04a7f6","slug":"old-man-giving-foot-massage-to-daroga-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में बुजुर्ग से पैर दबवाते नजर आए यूपी मित्र पुलिस के दरोगा, फोटो हुई वायरल तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में बुजुर्ग से पैर दबवाते नजर आए यूपी मित्र पुलिस के दरोगा, फोटो हुई वायरल तो मच गया हड़कंप
Mon, 01 Jul 2019 12:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग से पैर दबवाते यूपी की मित्र पुलिस के दरोगा जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा थाना परिसर स्थित आवास में थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह द्वारा एक बुजुर्ग से पैर दबवाने का वीडियो रविवार को वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।
कप्तान ने प्रतिमा सिंह को नया थानाध्यक्ष बनाया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में महोबकंठ एसओ अपने बेड पर लेटे हुए मोबाइल में व्यस्त हैं, जबकि बुजुर्ग उनके पैर दबा रहा है। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद कप्तान ने एसओ के खिलाफ कार्रवाई कर जांच सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह को सौंपी है।

कप्तान ने सीओ से चार दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। वायरल वीडियो में जो बुजुर्ग एसओ के पैर दबा रहा है, वह महोबकंठ का ही रहने वाला है। गौरतलब हो कि शनिवार को मुख्यालय आए जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान से भी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने पुलिस कप्तान के सामने ही एसओ की शिकायत की थी।
तिवारी ने एसओ पर लोगों का शोषण करने और सरेआम पैसा मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने एसपी को भी मंत्री के सामने कटघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि उन्होंने तीन दिन पहले एसओ को महोबकंठ से हटाकर खन्ना थाने में एसएसआई बना दिया, मगर अगले दिन ही तबादला आदेश निरस्त कर पुन: महोबकंठ का एसओ बना दिया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने को एसपी को निर्देश दिए थे।