फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old man died in road accident

टैम्पो चालक ने एक वृद्ध की जिंदगी को लीला

Fri, 04 Nov 2016 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
old man died in road accident
डेमो
फर्रुखाबाद में खड़ी चढ़ाई पर जा रहे एक टैम्पो चालक ने एक वृद्ध की जिंदगी को लील लिया। वृद्ध की मौत मौत के अलावा इस सड़क हादसे में उसके कई अन्य साथी भी घायल हो गए। सभी पांचाल घाट से गंगा स्नान के बाद घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मरने वाले शख्स की पहचान गणेश (72) के रूप की गई। वह सीतापुर जिले के थाना तंबूर गऊ में मक्खू बीहड़ का रहने वाला था। जानकारी मिली है गणेश व उसके साथी मिलकर मथुरा दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त वे पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के लिए रुके। स्नान करने के बाद सभी ने घर का रुख किया।
विज्ञापन


बातें करते हुए सभी सड़क किनारे चल रहे थे कि तभी उनके करीब से एक आलू लदा टैम्पो गुजरा। अधिक वजन होने के चलते टैम्पो चढ़ाई पर अनियंत्रित हो गया और वापस आने लगा। इसी दौरान गणेश व उसके साथी टैम्पो की चपेट में आ गए। काफी देर तक गणेश उपचार के अभाव में तड़पता रहा। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed