फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old couple head crushed and murdered

Double murder- घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपति की सिर कूंच कर हत्या

Tue, 17 Oct 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Old couple head crushed and murdered
दंपति की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रात को घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के पीछे पुत्रवधू से चल रहा विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के बिरारी में गांव बिरारी गांव निवासी 58 वर्षीय बैजनाथ प्रजापति 55 वर्षीय पत्नी बिटोली देवी के साथ रोजाना की भांति अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात के समय उनकी सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। जब गांव के लोग उनके घर के सामने से होकर गुजरे तो उन्हें चारपाई पर लेटा हुआ देखा तो उन्हें कुछ शंका हुई। वह दोनों सुबह ही जग जाते थे और अपने जानवरों को चारा पानी करने लगते थे।
विज्ञापन




 

लोगों ने दी पुलिस को दोहरे हत्याकांड की सूचना

Old couple head crushed and murdered
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह जब वह सोकर नहीं उठे तो उन्हें कुछ शक हुआ। लोगों ने उनकी चारपाई के पास जाकर देखा तो दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। दोनों की हत्या होने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो गांव व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोहरे हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह के अलावा एसओ बकेवर आलोक राय मौके पर पहुंचे। एएसपी ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। उन्होंने मौके से आवश्यक सुबूत जुटाए। डॉग स्क्वायड उनके घर से पश्चिम दिशा में खेताें तक जाकर रुक गया।

पूछताछ में लोगों ने बताया कि दंपति का अपनी पुत्र वधू से विवाद चल रहा था। इसी कारण से उनकी हत्या की गई है। इस संबंध में मृतक के बडे़ भाई राम रतन ने भतीजे की पत्नी रिंपी उर्फ शिल्पी, धर्मेंद्र व सच्चू श्रीवास्तव निवासी बिधूना औरैया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया दोनों की हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है। पुत्रवधू सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed