{"_id":"67e4605632ddbf4a110bf52f","slug":"ola-driver-bit-off-auto-drivers-finger-to-pick-up-a-passenger-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1050409-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सवारी बैठाने को लेकर ओला चालक ने चबा डाली ऑटो चालक की उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सवारी बैठाने को लेकर ओला चालक ने चबा डाली ऑटो चालक की उंगली
विज्ञापन
कानपुर।
कोतवाली क्षेत्र में सवारी ले जाने को लेकर ऑटो व ओला चालक में विवाद के बाद मारपीट हो गई। नाराज ओला चालक ने ऑटो चालक की उंगली चबा डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उर्सला में भर्ती कराया। वहीं, ओला चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कैंट के झाड़ी बाबा पड़ाव कच्ची बस्ती निवासी ऑटो चालक राजकुमार बीते 24 मार्च की रात 12.30 बजे बड़ा चौराहा पर ऑटो लेकर खड़ा था। वहां पर आईआईटी जाने वाली सवारी से 300 रुपये में आईआईटी के अंदर तक छोड़ने की बात हुई। उसी दौरान ओला चालक राकेश चौरसिया अपनी ओला वैगनआर लेकर आ गया।
उसके 300 रुपये में ही कार से छोड़ने की बात कही। इसे लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि उस दौरान राकेश ने राजकुमार की दाएं हाथ की उंगली चबा ली। जो नाखुन की तरफ से कटकर अलग हो गई। इंस्पेक्टर जेपी पांडेय ने बताया कि आरोपी राकेश के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।