{"_id":"68cb1505939a61d9660d76bf","slug":"officials-inspected-land-for-stadium-construction-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-131830-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्टेडियम निर्माण के लिए अधिकारियों ने देखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्टेडियम निर्माण के लिए अधिकारियों ने देखी जमीन
Thu, 18 Sep 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
झींझक। नगर में स्टेडियम निर्माण के लिए पालिका अध्यक्ष ने पहल की थी। शासन से हुए पत्राचार के बाद बुधवार को अधिकारियों की टीम ने पहुंच जमीन के लिए सर्वे किया है। सर्वे रिपोर्ट जल्द उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अस्मिता सिंह व लेखपाल कमल किशोर ने कांशीराम आवास के पास खाली पड़ी नगर पालिका की जमीन का सर्वे किया। यहां पर अधिकारियों ने जमीन व रास्ता देखा। अभिलेखों में जमीन की जांच पड़ताल की। बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंटकर नगर में अग्निशमन केंद्र व स्टेडियम निर्माण की मांग की थी।
जिस पर संबंधित विभाग ने डीएम के माध्यम से पत्र भेजकर नगर पालिका में स्टेडियम निर्माण के लिए तीन एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को कहा था। नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए पूर्व में भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। बुधवार को अधिकारियों ने जमीन देखी है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट एसडीएम डेरापुर को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।