फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Offices were not built for the development of womens groups, money was spent, CDO said strict action will be t

Kanpur: किसी को पता नहीं...कहां खर्च हुई धनराशि?, महिला समूहों के विकास के लिए हुई थी जारी, जानें पूरा मामला

Tue, 07 Nov 2023 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Nov 2023 09:35 AM IST
सार

Kanpur News: शासन ने वर्ष 2020 में पांच संघ कार्यालयों के बनाने के लिए 17.50 लाख रुपये 2020 में ही जारी कर दिए, जबकि एक कार्यालय के लिए 3.5 लाख रुपये 2022 में जारी किए गए। इसके बाद सभी संघ कार्यालयों का पैसा संबंधित ब्लॉकों में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Offices were not built for the development of womens groups, money was spent, CDO said strict action will be t
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महिला समूह के विकास, उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रेरणा संकुल संघ कार्यालय बनाने केंद्र सरकार की योजना में गोलमाल हो गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत 2020 में चार ब्लॉकों में छह कार्यालयों के लिए प्रति कार्यालय 3.5 लाख रुपये से 21 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए थे।

विज्ञापन

ये सभी कार्यालय एक साल में बनने थे, लेकिन तीन साल बाद भी सिर्फ तीन कार्यालय ही बने हैं। बाकी तीन का अता-पता नहीं है। संबंधित अफसरों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है जबकि ब्लॉकों को जारी की गई राशि खर्च हो चुकी है। इस संबंध में 2018 केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन निदेशालय ने जिले में छह कार्यालयों को नामित किया था।

विज्ञापन

इन ब्लॉकों में बनने थे कार्यालय
इनमें दो कार्यालय घाटमपुर ब्लॉक में कुष्मांडा प्रेरणा संकुल संघ और विकास प्रेरणा संकुल संघ के नाम से बनने थे। विधनू में मशाल प्रेरणा संकुल संघ और सरसौल प्रधान प्रेरणा संकुल संघ का नाम दिया गया था। पतारा में भी उन्नति व एकता संकुल संघ के नाम से दो कार्यालय शामिल थे।

वर्ष 2020 में पांच संघ कार्यालयों के जारी हुई थी धनराशि
शासन ने वर्ष 2020 में पांच संघ कार्यालयों के बनाने के लिए 17.50 लाख रुपये 2020 में ही जारी कर दिए, जबकि एक कार्यालय के लिए 3.5 लाख रुपये 2022 में जारी किए गए। इसके बाद सभी संघ कार्यालयों का पैसा संबंधित ब्लॉकों में भेज दिया गया। धनराशि जारी होने के तीन साल बाद घाटमपुर के कुष्मांडा प्रेरणा संकुल संघ, विधनू का मशाल प्रेरणा संघ और पतारा का उन्नति प्रेरणा संघ के कार्यालय तैयार हो सके हैं।

विज्ञापन

2020 से अब तक तीन उपायुक्त भी बदल चुके हैं
वहीं, घाटमपुर और विधनू में एक-एक अन्य कार्यालय और सरसौल में कार्यालयों का कुछ अता-पता नहीं है जबकि इनके लिए ब्लॉकों में भेजी गई धनराशि खर्च भी हो चुकी है। हैरत की बात यह है कि संबंधित अफसर भी इन कार्यालयों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। 2020 से अब तक राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तीन उपायुक्त भी बदल चुके हैं।

संकुल संघ कार्यालयों के लिए पहले आई धनराशि की जानकारी नहीं है। इसकी ब्लाकों में जांच कराऊंगी। अगर धनराशि निकाल ली गई होगी, तो संबंधित ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई होगी।  -सुधा वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम

तीन साल पहले आयी धनराशि से कार्यालय न बनाकर अन्य किसी मद में खर्च कर दी गई, तो जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी।  -सुधीर कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed