फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officers should stop tax evasion at all costs

Kanpur News: कर चोरी हर हाल में रोकें अफसर

Sat, 11 Oct 2025 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Officers should stop tax evasion at all costs
कानपुर। प्रमुख सचिव एसजीएसटी एम देवराज अगले सप्ताह फिर शहर आ सकते हैं। वे जोन दो के अफसरों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। गुरुवार को वह शहर आए थे। 10 घंटे तक समीक्षा की थी। इस दौरान जोन एक के खंड दो और चार के डिप्टी कमिश्नरों का काम संतोषजनक न मिलने पर चार्जशीट देने के मौखिक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली, कर चोरों पर और सख्ती करने के निर्देश दिए। लिपिकीय भूल पर वाहन आदि न रोकने या जांच के बाद छोड़ने के निर्देश भी दिए। पान मसाला कारोबारियों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा कर देने की बात कही।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने गुरुवार को विभाग के अफसरों के कामकाज की समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान एसआईबी टीमों की ओर से की जा रहीं जांचों और अभियान को जांचा और परखा। वैट और जीएसटी के बकाया भुगतान कराने पर जोर दिया गया। देर रात तक वह अलग-अलग खंडों के अफसरों के साथ बैठक करते रहे। बकाया वैट और जीएसटी वसूली में लापरवाही पर खंड दो और चार के डिप्टी कमिश्नरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा। बताया गया कि प्रमुख सचिव ने पहली बार खंडवार पत्रावली मंगाकर समीक्षा की। अगले सप्ताह वह फिर आ सकते हैं। जोन दो के खंड 10-21 तक की समीक्षा अभी बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed