फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers raid Sandi mine, reprimanded the mine operator for extracting sand from water

Banda: सांड़ी खदान में अफसरों का छापा, पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को लगाई फटकार

Thu, 26 Dec 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 08:55 PM IST
सार

Banda News: प्रशासनिक अफसरों की टीम ने सांड़ी खदान में छापा मारा। इस दौरान पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को फटकार लगाई। साथ ही दो ट्रकों को भी पकड़ा।

विज्ञापन
Officers raid Sandi mine, reprimanded the mine operator for extracting sand from water
सांड़ी खदान खनन क्षेत्र का निरीक्षण करते अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों की शिकायत पर पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी खदान खंड संख्या 77 का प्रशासनिक अफसरों की टीम ने जांच की। खदान में पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी गई। मौके पर बिना रवन्ना के पाए गए दो ट्रकों पर भी कार्रवाई की हुई।

विज्ञापन




एडीएम न्यायिक अमिताभ, एसडीएम सदर इरफान उल्ला, नायब तहसीलदार पैलानी डॉ. मुस्तकीम, खनिज इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता, खनिज अधिकारी अर्जुन सिंह, लेखपाल सुनील कुमार पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी खदान संख्या 77 का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पानी से बालू निकालने पर खदान संचालक को कड़ी फटकार लगाई। यहां बिना रवन्ना के रवाना हो रहे दो ट्रकों को भी पकड़ा। एडीएम न्यायिक ने दो टूक कहा कि अगर पानी से बालू निकाली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सांड़ी खदान में पिछले कई हफ्तों से प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा था। यहां किसानों ने जिलाधिकारी से खदान क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर टीम मौके पर पहुंची थी। एडीएम न्यायिक अमिताभ ने बताया कि जांच रिपोर्ट वह जिलाधिकारी को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed