फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Officers did not respect even CM, stone plaques of foundation stones laid in 2023 were lying in office itself

UP: अफसरों ने नहीं रखा CM का भी मान, 2023 को हुए शिलान्यासों के शिलापट कार्यालय में ही पड़े, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Jun 2024 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

Hardoi News: लोक निर्माण विभाग के खंड दो के कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 शिलापट रखे हैं। यह सभी शिलापट बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में मंजूर हुए निर्माण कार्यों के शिलान्यास के हैं।

विज्ञापन
Officers did not respect even CM, stone plaques of foundation stones laid in 2023 were lying in office itself
लोक निर्माण विभाग के बिल ग्राम कार्यालय परिसर में पड़े मुख्यमंत्री के शिलापट - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में सत्ताधारी दल के प्रदेश प्रवक्ता से लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की घटनाओं के बीच लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तो सारी हदें ही पार कर दीं। नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को छोड़िए विभाग के अफसरों ने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक का मान नहीं रखा।

विज्ञापन

विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास के मुख्यमंत्री के शिलापट मौके पर लगवाने के बजाए विभागीय कार्यालय के एक स्थान पर डलवा दिए। विकास कार्यों की मंजूरी के बाद निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने की परंपरा है। कुछ वर्ष से लोकार्पण और शिलान्यास सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते हैं।

विज्ञापन

जिन कार्यों का शिलान्यास या लोकार्पण होता है। उनके शिलापट जिले के संबंधित विभागों को भेज दिए जाते हैं। इसके बाद विभागों की जिम्मेदारी होती है कि शिलापटों को संबंधित कार्यस्थल पर स्थापित करा दें। अफसोस कि हरदोई के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिलापटों तक का कोई मान नहीं है।

विज्ञापन

कहीं शिलापट उल्टे रखे हैं,  तो कहीं सीधे
बीते छह माह में भी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के शिलापटों को लगाने के लिए न तो समय मिला और न ही स्थान। लोक निर्माण विभाग के खंड-दो का मुख्यालय बिलग्राम में है। बिलग्राम कार्यालय परिसर में ही मुख्यमंत्री के शिलापट रखे हैं। कहीं शिलापट उल्टे रखे हैं,  तो कहीं सीधे। विभागीय कर्मचारी इन्हीं के सहारे अपनी साइकिलें भी आए दिन टिका देते हैं।

विज्ञापन

27 शिलापट रखे हैं, बीती दो नवंबर को हुआ था शिलान्यास
लोक निर्माण विभाग के खंड दो के कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 शिलापट रखे हैं। यह सभी शिलापट बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में मंजूर हुए निर्माण कार्यों के शिलान्यास के हैं। खास बात यह है कि इन शिलापटों में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू और मिश्रिख के सांसद अशोक रावत का नाम भी दर्ज है, लेकिन शिलापट संबंधित स्थानों पर न लगे होने की जानकारी इन्हें भी नहीं है।

मेरे संज्ञान में अब तक नहीं था। अगर ऐसा है तो यह शर्मनाक है। अधिशासी अभियंता की बेपरवाही को उजागर करता है। शासन में इस मामले को ले जाऊंगा।  -आशीष सिंह आशू, विधायक

माननीय मुख्यमंत्री के शिलापट को लेकर इस तरह की जानकारी मेरे पास नहीं थी। अब पता चला है तो इसके लिए जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के लिए न सिर्फ शासन को लिखेंगे बल्कि यहां से भी कार्रवाई करेंगे। शिलापटों को ससम्मान संंबंधित स्थानों पर लगवाया जाएगा।  -एमपी सिंह, डीएम, हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed