फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OFC blast case update

ओएफसी धमाकाः हादसा स्थल की कर दी गई सफाई, मिटाए गए खून के धब्बे

Sat, 13 Apr 2019 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
OFC blast case update
ओएफसी धमाका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) में नौ अप्रैल को एलएफजी (लाइट फील्ड गन) में हुए धमाके के पांचवें दिन हादसा स्थल की पूरी तरह से साफ-सफाई कर दी गई। हादसा स्थल पर लगे खून के धब्बे मिटा दिए गए। इसके अलावा जिस कैरिज पर एलएफजी का परीक्षण किया जा रहा था। उसे टुकड़ों में बांटकर हटा दिया गया है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन


शनिवार को अचानक हादसा स्थल की सफाई से कई सवाल खड़े हो गए। निर्माणी में कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इन पांच दिनों में तीन टीमों ने हादसा स्थल की जांच-पड़ताल की थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अभी तक जांच का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है। जबकि जबलपुर स्थित गुणता आश्वासन नियंत्रणालय आयुध के ब्रिगेडियर, आयुध निर्माणी बोर्ड की हाई पावर कमेटी, डीजीक्यूए (डायरेक्टर जनरल क्वालिटी एश्योरेंस) दिल्ली की टीम पड़ताल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed