फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ODOP: After ghee, Auraiya's second product will be included

ओडीओपी: घी के बाद शामिल होगा औरैया का दूसरा उत्पाद, जल्द तैयार होगा प्रस्ताव

Thu, 17 Apr 2025 05:34 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, औरैया
तारिक इकबाल, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

Auraiya News: एक जिला एक उत्पाद के तहत घी के बाद दूसरा उत्पाद शामिल होगा। अलग-अलग विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द प्रस्ताव तैयार होगा।

विज्ञापन
ODOP: After ghee, Auraiya's second product will be included
मिट्टी के बर्तन में डाला जा रहा दूध व चूल्हे पर मक्खन को गर्म कर तैयार किया जाता घी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओडीओपी यानी एक जिला एक उत्पाद का दायरा अब बढ़ने को है। इसके तहत पहले सिर्फ एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए इस स्कीम में शामिल किया गया था, अब इसमें दूसरे उत्पाद को भी शामिल किए जाना है। अफसर इस पर मंथन कर रहे हैं। विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक बीहड़ क्षेत्र के दशकों पुराने घी के कारोबार को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2018 के यूपी दिवस के दौरान प्रदेश सरकार ने स्थानीय कारोबार को नया बाजार मुहैया कराने के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना शुरू की थी। इसके तहत हर जिले से वहां के प्रमुख कारोबार को योजना में शामिल कर उसे बढ़ावा दिया गया है। इस स्कीम के तहत औरैया जिले में दशकों से हो रहे घी उत्पादन के कारोबार को इसमें शामिल किया गया था।
विज्ञापन


सात साल तक इस स्कीम के तहत यहां अलग-अलग आयोजन हुए। अब सरकार की ओर से ओडीओपी की दायरा बढ़ाने का फैसला किया गया है। ऐसे में यहां भी घी के अलावा दूसरे उत्पाद से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। ऐसे उत्पाद जिससे ज्यादा लोगों का जुड़ाव हो और उससे रोजगार के मौके भी मिल सकें। इसी के तहत यहां जिला उद्योग केंद्र में मंथन शुरू हो चुका है। अलग-अलग विभागों से कोऑर्डिनेट करके संभावना तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन कारोबार पर हो चुका मंथन
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन (एमएसएमई) के तहत हालांकि अभी किसी नए कारोबार को इस योजना में शामिल करने पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग काम पर मंथन जरूर चल रहा है। इसी के तहत जिला उद्योग केंद्र की टीम ने अलग-अलग विभागों और संगठन से संपर्क करके जिन नाम पर निगाह डाली है, उसमें जूता-चप्पल निर्माण उद्योग, फर्नीचर उद्योग, ढोलक निर्माण के अलावा कृषि से जुड़े कुछ उत्पादों पर भी चर्चा हुई है। हालांकि फाइनल नहीं किया गया है। कुछ और भी संभावना तलाशी जा रही है।


ओडीओपी में नए उत्पाद को शामिल करने पर मंथन चल रहा है। अलग-अलग विभागों से कोऑर्डिनेट करके नई संभावना तलाशी जा रही है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। इसके तहत नए कारोबार को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के नए मौके उपलब्ध कराए जाएंगे। - दुर्गेश कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed