फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   obc student relief in jee advanced 2017

जेईई एडवांस 2017-ओबीसी स्टूडेंटों को राहत

Mon, 19 Sep 2016 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
obc student relief in jee advanced 2017
डेमो पिक
आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2017-18 का पेपर देने वाले ओबीसी (नान क्रीमिलेयर) स्टूडेंटों को राहत मिल गई है। अब 1 अप्रैल 2017 से पहले बने ओबीसी के सभी प्रमाण पत्र मान्य होंगे। इसका सर्कुलर ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जेईई एडवांस का आयोजन 21 मई 2017 को होगा। इसी सिलसिले में गत रविवार को आईआईटी मद्रास में जैब की मीटिंग बुलाई गई। चेयरमैन प्रो. प्रेम बिष्ट की मौजूदगी में देश की 22 आईआईटी में एडमिशन की रणनीति बनी। साथ ही ओबीसी प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय के आदेश का अध्ययन किया गया, फिर 1 अप्रैल 2017 तक बने ओबीसी प्रमाण पत्रों को मान्य करने का फैसला हुआ। इससे पहले हर तीसरे साल प्रमाण पत्र बनवाने और काउंसलिंग के दौरान जमा करने की अनिवार्यता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले शैक्षिक सत्र से यह व्यवस्था खत्म हो जाएगी। अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्टूडेंटों को तहसीलों के चक्कर नहीं काटने होंगे। पुराने प्रमाण पत्र से ही काम चल जाएगा।     

एसएमएस से मिलेगी सूचना
जेईई एडवांस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फीस जमा करने, रिजल्ट, काउंसलिंग के दौरान च्वाइस फिलिंग की जानकारी अब स्टूडेेंटों को एसएमएस की मदद से दी जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। इलेक्ट्रानिक्स (शार्ट वीडियो) और कागजी स्टडी मैटेरियल भी उपलब्ध कराया जाना है। 


27 फीसदी सीटें आरक्षित
आईआईटी की 27 फीसदी सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। सामान्य कोटे से भी ओबीसी संवर्ग के स्टूडेंटों को एडमिशन मिलता है। इसको देखते हुए ही प्रमाण पत्र बनवाने की अनिवार्यता से छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed