फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nyaymurti ne kiya nirikshan

Kanpur News: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने परखी बाल गृहों की व्यवस्थाएं

Sat, 13 Jun 2026 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
nyaymurti ne kiya nirikshan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


कानपुर। किशोर न्याय समिति, हाईकोर्ट के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय भनोट ने शनिवार को स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका गृह तथा कल्याणपुर स्थित बाल गृह का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संवासिनी बालिकाओं और बालकों से सीधे संवाद कर उनकी शिक्षा, रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और कौशल विकास कार्यक्रमों को विस्तार से देखा। राजकीय बालिका गृह में संचालित होटल मैनेजमेंट, कंप्यूटर प्रशिक्षण, क्राफ्ट और कथक जैसी गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने अधिकारियों की सराहना की। साथ ही निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। न्यायमूर्ति अजय भनोट ने कहा कि बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को केवल आश्रय देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसी शिक्षा और कौशल भी दिया जाना चाहिए जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानजनक जीवन जी सकें। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने उन्हें बताया कि बालिका गृह की दो संवासिनियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है। इनमें एक युवती को लेक्मे कंपनी में तथा दूसरी को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त कराया गया है। इस पर न्यायमूर्ति ने संतोष व्यक्त करते हुए ऐसे प्रयासों को और बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed