फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nurse threatens to leave the neighborhood, people saying she wants to spread corona

कोरोना फैलाने की बात कह नर्स को मोहल्ला छोड़ने की धमकी, पीएम और सीएम को पत्र भेजकर की शिकायत

Fri, 28 Aug 2020 09:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Aug 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Nurse threatens to leave the neighborhood, people saying she wants to spread corona
सीएम योगी एवं पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
कार्डियोलॉजी के कोविड वार्ड में तैनात कल्याणपुर निवासी नर्स ने इलाके के लोगों पर मोहल्ला छोड़ने का दबाव बनाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


मूलरूप से बलिया निवासी नर्स अंबेडकरपुरम में रहकर कार्डियोलॉजी में ड्यूटी करती है। नर्स का आरोप है कि इलाके के कुछ युवक गिरोह बनाकर उसे कोरोना फैलाने की बात कहकर मोहल्ला छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही अस्पताल आते-जाते छेड़खानी करते हैं। विरोध पर गालीगलौज करते हैं।
विज्ञापन


सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि नर्स मोहल्ले में आवारा कुत्तों को आश्रय देती है। इसका इलाकाई लोग विरोध करते हैं। इसे लेकर पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। वहीं इस संबंध में एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोप लगा रही महिला ही दोषी पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी के जरिए पता चला कि महिला अपने घर में मोहल्ले के आवारा कुत्तों को रखती है। जिसके चलते वहां गंदगी फैली रहती है। पड़ोसियों ने जब विरोध किया था तो उनके साथ मारपीट करती नजर आई थी। लिहाजा महिला के खिलाफ भी एनसीआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed