फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Number of vehicles increased twice on the highway, jam at toll

Kanpur News: हाईवे पर दो गुना बढ़ी वाहनों की संख्या, टोल पर रहा जाम

Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Number of vehicles increased twice on the highway, jam at toll
कानपुर देहात। प्रयागराज के कुंभ में स्नान करने वालों की संख्या शुक्रवार दोपहर से एकाएक बढ़ गई। स्थिति यह हुई कि 24 घंटे तक लोग रुक-रुक कर जाम में फंसते रहे। टोल पर वाहनों को निकालने में कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारा टोल प्लाजा से सामान्य दिनों में प्रतिदिन 25 से 30 हजार वाहनों की 24 घंटे में आवाजाही होती है। इसमें हल्के व भारी वाहन शामिल हैं। इधर शुक्रवार दोपहर 3 बजे से एकाएक वाहनों की संख्या बढ़ गई। शनिवार दोपहर तीन बजे तक करीब 55 हजार वाहन गुजरे। इनमें अधिकांश वाहन प्रयागराज की ओर जाने वाले शामिल थे। वाहनों की संख्या अधिक होने से हाईवे पर कई जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से टोल पर कानपुर जाने वाली लेन पर बारा गांव के पास से जाम लगना शुरू हुआ तो शाम सात बजे तक कर्मचारियों को जाम से निजात दिलाने व वाहनों को बूथ से निकालने में जूझना पड़ा। हालांकि देर रात स्थिति सामान्य हुई। इधर शनिवार सुबह 6 बजे से एक बार फिर से जाम की स्थिति बनने लगी। जाम लगने से कानपुर जाने व कानपुर से आने वाले स्थानीय लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की जानकारी पर सीओ अकबरपुर प्रिया सिंह, यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ हाईवे पर मुस्तैद हुए। वहीं टोल के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ वाहनों को बारी बारी से निकालने के लिए अलग-अलग लेन पर मुस्तैद हुए। इसके साथ ही हाईवे पर कई जगह होटल व ढाबों के पास यातायात पुलिस के जवान लगाए गए। मगर वाहनों की संख्या कम नहीं हुई। इसकी वजह से स्थिति यह रही कि बारा टोल के अलावा अकबरपुर, कुंभी के पास भी कई बार हाईवे पर जाम लगा। यहां से वाहन किसी तरह से टोल पर पहुंचे तो रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद वाहनों की संख्या कम हुई तो यातायात सामान्य हुआ।
......................
वर्जन.........
टोल से प्रतिदिन करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से वाहनों की संख्या बढ़ी जो शनिवार दोपहर तीन बजे तक 55 हजार के करीब रही। वाहनों के बढ़ने की वजह से जाम की स्थिति रही। टोल के प्रत्येक बूथ पर कर्मचारी फास्टटैग स्कैन करने के लिए भी लगाए थे, जिससे किसी को परेशानी न हो। शनिवार दोपहर 3 बजे यातायात सामान्य हो गया था।- मनोज शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक बारा टोल प्लाजा
...........................
एबुंलेंस पर रही नजर, छह हजार वाहन निशुल्क निकाले
बारा टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज शर्मा ने बताया कि टोल पर वाहनों को निकालने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इसमें कंट्रोल से कैमरे से मानीटरिंग की जा रही थी। जिस लेन पर एंबुलेंस आ रही थी। उस लेन को पूरी तरह खोल दिया गया था। इससे वाहन निशुल्क निकलते रहे। इस तरह 24 घंटे में करीब छह हजार वाहन फ्री निकले हैं। इनका बाद में क्लेम किया जाएगा।
.................
जाम में फंसी कार तो छूट गई परीक्षा
अकबरपुर के गांधी नगर निवासी प्रिया मिश्रा ने बताया कि महराजपुर कानपुर स्थित आयोन डिजिटल जोन में शनिवार को सेंट्रल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की सुपरिटेंडेंट पद की ऑनलाइन परीक्षा थी। सुबह 7:45 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना था। मां कंचन मिश्रा के साथ सुबह 5:45 बजे कार से घर से निकलीं थीं। शहजादपुर के आगे हाईवे पर लंबे जाम में कार फंस गई। रेंगते हुए 8:45 बजे बारा टोल पर ही पहुंच सके। जाम की वजह से परीक्षा नहीं दे सकीं।
................
पेट्रोल व सीएनजी पंप पर घंटों लगी रही लाइन
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की वजह से सिकंदरा से लेकर रायपुर के बीज के सीएनजी, पेट्रोल, डीजल पंप पर भीड़ रही। एक-एक पेट्रोल पंप पर एक साथ 100- 200 की संख्या में वाहन आकर रुकते रहे। इससे पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं हाईवे किनारे के पंप पर भीड़ होने से जाम की स्थिति रही। अकबरपुर के कुंभी के पास एक पंप वाहन मुड़े तो जाम लग गया। यहां पहुंचे यातायात पुलिस के जवानों ने स्थिति संभाली।

......................होटल, ढाबे फुल रही भीड़
रनियां। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले अन्य राज्यों के लोगों होटल, ढाबों पर रुकते नजर आए। हाईवे किनारे के ढाबों पर सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ रही। सड़क किनारे पार्किंग की वजह से जाम की स्थिति रही। वहीं, कई होटल संचालकों ने खाने के रेट में बढ़ोतरी भी कीविहीं कुछ श्रद्धालु अपने वाहनों को होटल, ढाबों के पास खड़ा कर स्वयं खाना बनाते नजर आए। (संवाद)
.................
राहगीरों ने बयां की परेशानी
फरवरी माह में वैवाहिक कार्यक्रम अधिक हैं। बारात में वाहनों की बुकिंग होती है। शुक्रवार को हाईवे पर जाम से परेशान होना पड़ा। वहीं सीएनजी भरवाने के लिए कई घंटे पंप पर लाइन लगानी पड़ी। - रॉबिंस कुमार, कार चालक
..................
बारा टोल से लेकर रायपुर तक सीएनजी के तीन सीएनजी पंप है। महाकुंभ के चलते पंप में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे सीएनजी नहीं मिल पा रही है। करीब एक घंटे इंतजार के बाद सीएनजी मिली तो जाम से जूझना पड़ा। - विजय कुमार, कार चालक
.......................
उमरन, रनियां और बारा टोल के पास शनिवार सुबह से जाम रहा। किसी तरह सीएनजी पंप तक पहुंचे तो वहां पर भी प्रयागराज जाने वाले वाहनों की कतारें लगी थीं। रनियां के पंप पर सीएनजी गैस खत्म हो गई तो कानपुर नगर के किसान नगर से सीएनजी लेनी पड़ी।- मोहित पाल, कार चालक


................

हाईवे पर दो दिन से लग रहे जाम से परेशानी हो रही है। टोल से आने जाने में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहनों में सीएनजी व पेट्रोल लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। - अभिषेक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed