फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   number of skin patients increased

‘डॉक्टर साहब! खुजली कर रही बेहाल’

Thu, 06 Jul 2017 01:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
number of skin patients increased
अस्पतालों में बढ़े चर्म रोग के मरीज
बारिश के मौसम में चर्म रोगियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। मरीज तरह-तरह की समस्याएं लेकर डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं।  फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल आने वाले हर तीसरे मरीज को घमौरियां, लाल दाने, दाद, खाज की समस्या है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रशेखर बताते हैं कि बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन, लाल दाने निकलने की शिकायत लेकर ज्यादातर मरीज आते हैं। इन्हें लगातार खुजाते रहने से जख्म भी बन जाते हैं। ऐसे मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएचसी व पीएचसी पर भी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। ब्लाकों के मेडिकल आफीसर इंचार्ज (एमओआईसी) के साथ ही चिकित्साधिकारियों से कहा गया है कि वे पीड़ितों का उपचार करने के साथ ही उन्हें बचाव के तरीके भी बताएं। लोहिया अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार कहते हैं कि बारिश के दिनों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बारिश में भीगने से बचें। नियमित साफ कपड़े पहनें। 
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
- गीले कपड़े न पहनें। यदि रास्ते में भीग जाएं तो घर पहुंचते ही तत्काल गीले कपड़े बदल दें।
- नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह से पोंछकर कपड़े पहनें।
- हाथ-पैर और मुंह पर तेल न लगाएं। एक-दूसरे की तौलिया का इस्तेमाल न करें।
- आंख-कान में खुजली होने पर बिना डॉक्टरी परामर्श के ड्राप न डालें।

कीट पतंगों से आंखों में संक्रमण
इन दिनों कीट पतंगे बहुतायत में पनपते हैं। आंखों में चले जाने से संक्रमण का खतरा रहता है। चिकित्सक बताते हैं कि कीट, पतंगा जाने पर आंखें लाल हो जाती हैं। पानी बहने व खुजली बहने की शिकायत आ जाती है। डॉ. पंकज बताते हैं कि कीट-पतंगों से बचाव करें। घरों के जिंगले, रोशनदान में पतली जाली लगवाएं। गंदा पानी न एकत्र होने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed