फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Number of investors in the city crosses 1.3 million; an increase of 83,000 in one year.

Kanpur News: शहर में निवेशकों की संख्या 13 लाख पार, एक साल में बढ़े 83 हजार

Fri, 10 Jul 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Number of investors in the city crosses 1.3 million; an increase of 83,000 in one year.
कानपुर। शेयर बाजार में हाल के महीनों में हुए उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में निवेशकों की संख्या बढ़ी है। शहर में निवेशकों की संख्या 13 लाख पार कर गई है। एक वर्ष में करीब 83 हजार निवेशक जुड़े हैं। पिछले साल 12.22 लाख निवेशक थे जो अब 13.05 लाख हो गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश तीन करोड़ निवेशकों वाला देश का दूसरा राज्य हो गया है। प्रदेश में 48 लाख से अधिक नए निवेशक जुड़े हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह और कृष्ण शुक्ला ने बताया कि सात जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में पंजीकृत निवेशकों की संख्या 3,00,08,912 हो गई है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश में 48 लाख से अधिक नए निवेशक जुड़े हैं। 4.36 करोड़ निवेशकों के साथ महाराष्ट्र पहले और 2.25 करोड़ निवेशकों के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है। देशभर में पंजीकृत निवेशकों की कुल संख्या 25.58 करोड़ पहुंच गई है जिसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 11.73 प्रतिशत है। इसके अलावा टॉप 10 में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और नई दिल्ली शामिल है। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब बाजार में कई बार तेज गिरावट और अस्थिरता देखने को मिली।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड निवेश में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। एएमएफआई के अनुसार प्रदेश का म्यूचुअल फंड निवेश 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और झांसी देश के शीर्ष 100 म्यूचुअल फंड निवेशक शहरों में शामिल हैं। वहीं देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बलिया, गोंडा, मिर्जापुर, गाजीपुर, सीतापुर, उन्नाव, सुल्तानपुर और शाहजहांपुर जैसे जिलों में भी निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

शहर में निवेशकों की संख्या
साल निवेशक (लाख में)

2026 13.05
2025 12.22

2024 10.20
2023 7.15

2022 5.10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed