{"_id":"6ace17d0a66162ff6f0d7e2a","slug":"number-of-devotees-visiting-baba-neebkarori-s-tapasthali-rises-following-the-film-hanuman-ansh-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा नीबकरोरी की तपस्थली: हनुमान अंश फिल्म के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, इस गुफा में मांगते हैं मनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा नीबकरोरी की तपस्थली: हनुमान अंश फिल्म के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, इस गुफा में मांगते हैं मनौती
Tue, 13 Oct 2026 05:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:20 PM IST
सार
हनुमान अंश फिल्म में फर्रुखाबाद जिले में बाबा नीबकरोरी की तपस्थली को दिखाया गया है। फिल्म आने के बाद से तपस्थली श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
बाबा नीबकरोरी की तप स्थली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा नीबकरोरी की तपस्थली जिसके बारे में हनुमान अंश फिल्म में दिखाया गया है। उस तपस्थली के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। श्रद्धालु इसके चलते वहां दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है। लोग आसानी से मंदिर तक पहुंच सके। इसके लिए मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग से मंदिर तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वहां के पुजारी रामलखन वाजपेयी ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की उस प्रतिमा के बारे में में भी बताया जिसे बाबा लक्ष्मण दास (बाबा नीबकरोरी) ने गाय के गोबर व मिट्टी से बनाकर स्थापित किया और बाद में उसकी पूजा की। उस गुफा के बारे में बताया जिसमें बाब नीबकरोरी साधना करते थे। मंदिर के पास ही वह गुफा भी बनी है, जिसमें बाबा ने 12 वर्ष तक तप किया था। इस गुफा के बारे में भी हनुमान अंश मूवी में दिखा गया है।
विज्ञापन
इस गुफा के दर्शन कर लोग मनौती मांगते हैं। मंदिर में मूवी देखने के बाद पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की भी खासी संख्या है। मंदिर के दूसरे पुजारी त्यागी जी महाराज मंदिर में स्थापित बाबा नीबरकरोरी की प्रतिमा के बारे में बताते हैं कि बाब नीबकरोरी 1976 में ब्रह्मलीन हो गए थे। इसके बाद 1984 में बाबा नीबकरोरी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
विज्ञापन