{"_id":"57420c5c4f1c1b164d690983","slug":"nside-the-station-the-felony-spaiyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के अंदर सपाइयों की गुंडागर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के अंदर सपाइयों की गुंडागर्दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
बर्रा थाने का घेराव करते सपाई।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ। बर्रा में पार्षद पुत्रों ने जमकर गुंडई और फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी। इसके बाद पार्षद ने खुद ही थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग पर सपाइयों के साथ हंगामा किया। थाने के दफ्तर में ही एक आरोपी को पुलिस कर्मियों के सामने पीटा। विरोध करने पर सिपाही सुम्मेद कुमार से बदसलूकी की। सुबह भी पार्षद पार्टी से जुड़े पार्षदों के संग थाने पहुंच गईं और सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगा थाना घेरकर नारेबाजी की। गोविंद नगर सीओ विशाल पांडेय ने उल्टा सिपाही पर ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। खास बात यह कि पुलिस ने सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में दूसरे पक्ष की नहीं सुनी और एक आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर लिया।
बर्रा विश्वबैंक वार्ड-81 की पार्षद आशा सिंह ने आई ब्लॉक स्थित दुर्गा पार्क में शनिवार रात देवी जागरण का आयोजन कराया था। वहां उनके बेटे गौरव सिंह का मुहल्ले के आदेश शर्मा से विवाद हो गया था। आदेश का आरोप है कि देर रात गौरव ने साथियों के साथ उनके और उनके भाई अधिवक्ता नवनीत शर्मा उर्फ धीरू के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। बाइक, कूलर और घर में तोड़फोड़ करने के बाद परिजनों को घर से निकालकर पीटा। मेहरबान सिंह पुरवा चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद और एसआई विवेक सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो पार्षद ने समर्थकों के साथ थाने के अंदर ही आदेश को पीटना शुरू कर दिया। सिपाही सुम्मेद ने विरोध किया तो उसके साथ भी बदसलूकी की। थाने के अंदर जमकर गाली-गलौज की गई। पुलिस ने आदेश की तहरीर को दरकिनार कर पार्षद की तहरीर पर आदेश और धीरू समेत 12 लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात पर बलवा, मारपीट, गाली-गलौच, धमकी और आपराधिक षडयंत्र रचने की रिपोर्ट कर आदेश को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह पार्षद पूर्व विधायक अरुणा तोमर, पार्षद अमित दुबे, राकेश साहू, पार्षद पति आलोक साहू, पार्षद पुत्र अर्पित यादव समेत तमाम लोगों के साथ बर्रा थाने पहुंची और उल्टा सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगा निलंबन की मांग पर हंगामा किया।