फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NSI prepared dietary fiber biscuit technology

बगास के बिस्कुट की तकनीक के लिए कंपनियों में होड़, एनएसआई ने तैयार की डाइटरी फाइबर बिस्कुट तकनीक

Sat, 16 Jan 2021 04:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
NSI prepared dietary fiber biscuit technology
एनएसआई कानपुर - फोटो : amar ujala
नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) की बगास से डाइटरी फाइबर बिस्कुट बनाने वाली तकनीक कंपनियों को बहुत पसंद आ रही हैै। देशभर की बिस्कुट बनाने वाली कंपनियों ने एनएसआई में तकनीक के लिए आवेदन किया है। एनएसआई के निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने बताया कि कंपनियों को यह तकनीक नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कारपोरशन (एनआरडीसी) के जरिये दी जाएगी।
विज्ञापन


तकनीक देने के लिए शर्तें तय की जा रही हैं। गन्ने की पेराई के बाद बचने वाले बगास के डाइटरी फाइबर से बिस्कुट बनाने की तकनीक का मॉडल एनएसआई ने विकसित किया है। इसमें और भी पौष्टिक तत्व मिलाए जा सकते हैं। बिस्कुट में फाइबर होने की वजह से ये बहुत फायदेमंद साबित होंगे। खासतौर पर डायबिटीज, लिवर, किडनी आदि रोगियों को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन


बगास से बिस्कुट बनाने की तकनीक लेने के लिए मुंबई, कोलकाता आदि शहरों की कंपनियों ने आवेदन किया है। निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि तकनीक देने में शर्तें तय की जा रही हैं। एक तो तकनीक ट्रांसफर करने में कंपनी से भुगतान लिया जाएगा। इसके साथ ही उत्पाद की बिक्री से जो मुनाफा होगा उसमें भी हिस्सा तय रहेगा। बाकी एनआरडीसी तकनीक के व्यवसायीकरण केे मामले तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed