फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NRI's wife attacked with a knife while sleeping in UP's Unnao, died

यूपी के उन्नाव में सोते समय अप्रवासी भारतीय की पत्नी पर चाकू से हमला, मौत से परिजनों में कोहराम

Thu, 07 Jan 2021 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
NRI's wife attacked with a knife while sleeping in UP's Unnao, died
महिला की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की गैरमौजूदगी में बेटी के साथ घर में रह रही महिला पर देर रात चाकू से हमला कर दिया गया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला को बचाने की कोशिश में 2 दिन पूर्व घर आई उसकी वृद्ध मां पर भी हमला हुआ। मां की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी बाबूलाल विदेश (मस्कट) में रहकर नौकरी करता है। उसकी पत्नी रामदुलारी (40) अपनी 15 वर्षीय बेटी रोली के साथ घर में रहती थी। दो दिन पहले रामदुलारी की मां जगदेई भी उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन


बुधवार रात लगभग 10 बजे सभी खाना खाकर लेट गए। इसी बीच 22 वर्षीय अज्ञात युवक ने चाकू से रामदुलारी के सिर, चेहरे व गर्दन में कई वारकर दिए। उसके शोर मचाने पर बचाने दौड़ी मां जगदेई पर भी चाकू से हमला किया और पड़ोसी की छत के रास्ते भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कमरे में लेटी रामदुलारी की बेटी रोली शोर सुन पड़ोसियों की मदद से मां नानी को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां से रामदुलारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी नानी की हालत गंभीर है। मृतका के देवर देवी प्रसाद ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed