{"_id":"59e876424f1c1b59678b6b5d","slug":"now-you-can-see-if-your-vote-was-right-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देख सकेंगे कि आपका वोट सही पड़ा या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देख सकेंगे कि आपका वोट सही पड़ा या नहीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 19 Oct 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम से मत डालने के बाद आप यह देख सकेंगे कि आपका मत आपके मनपसंद प्रत्याशी को ही पड़ा है या नहीं। 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव वीवी पैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) लगी ईवीएम से होगा।
कानपुरः विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर और आर्य नगर में ईवीएम में वीवी पैट लगवाई गई थी। इस कारण इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को यह देखने का मौका मिला था कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को मत डाला है उसे ही पड़ा है या नहीं। अब लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर लगने वाली ईवीएम में वीवी पैट लगी होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम न्यायिक डीपी पाल ने बताया कि ईवीएम में वीवी पैट 1300 मत होने पर ही लगती है। इसलिए लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 1400 के बजाय 1300 मतदाता रहेंगे। पहले जिले में 3344 बूथ थे अब 3537 बूथ हो गए हैं। कुल 193 बूथ बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मत डालने के बाद ईवीएम से एक पर्ची निकलेगी। इस पर यह दिखेगा कि मतदाता ने किसे मत डाला है। सात सेकेंड बाद यह पर्ची नीचे रखे बॉक्स में गिर जाएगी और बॉक्स बंद हो जाएगा। मतदाता को यह पर्ची नहीं मिलेगी।