{"_id":"580905d34f1c1b722b703312","slug":"now-up-get-power-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी को मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूपी को मिलेगी 24 घंटे बिजली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर मेें लंबे समय से अटके पड़े नेयवेली यूपी पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) थर्मल पॉवर प्लांट को शुरू करा दिया गया है। इस पावर प्लांट से यूपी को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कार्य का शुभारंभ करके एलान किया कि 1980 मेगावाट (660 मेगावाट की तीन इकाइयां) के इस पावर प्लांट से उत्पादित शत प्रतिशत बिजली उत्तर प्रदेश को ही दी जाएगी। इससे पहले इस प्रोजेक्ट की 75 फीसदी बिजली यूपी को देने का प्रावधान था। 660 मेगावाट की एक इकाई दिसंबर 2020 में शुरू होगी। बाकी दो इकाइयां 2021 में शुरू हो जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कल्पना 2008 में की गई थी। पिछली केंद्र सरकार के कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने 2012 में इस योजना का शिलान्यास कर दिया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उस कार्यक्रम में मौजूद थे। वास्तव में यह शिलान्यास जनता को सिर्फ भ्रमित करने के लिए हुआ था।
17237 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए पिछली सरकार ने सिर्फ 73 करोड़ रुपये ही आवंटित किए थे। प्लांट के लिए जरूरी कोल प्लांट के आवंटन को भी केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिली थी। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद इस पर हकीकत में काम शुरू किया गया। अगर पिछली सरकार की इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की नीयत होती तो अब तक इस प्लांट का लोकार्पण हो चुका होता।