फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now tiger in a paharpur village

सिर दर्द, अब पहाड़पुर गांव में बाघ का डेरा

Thu, 18 Dec 2014 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
Now tiger in a paharpur village
पिछले कई दिनों से वन विभाग की टीम का सिर दर्द बना बाघ अब पहुंच से ज्यादा दूर नहीं है। बाघ पहाड़पुर गांव के आसपास ही घूम रहा है। इसकी पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों ने की है।
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है अब बाघ ज्यादा दिन खुला नहीं घूम पाएगा। विभाग की टीम उसे शीघ्र ही पकड़ लेगी। इसकी वजह उन्होंने शिकार के लिए बांधा गया पाड़ा को बताया है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बाघ ने पाड़े को मारकर आधा खाया है। आधा हिस्सा पहाड़पुर गांव में ही बरामद हुआ है। इसके अलावा बुधवार को दोबारा बाघ के पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 13 नवंबर को कानपुर में जहां सबसे पहली बार (पहाड़पुर गांव) बाघ को देखा गया था।बुधवार को एक बार फिर से उसी इलाके में  बाघ के निशान मिले है।

डीएफओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि टीम द्वारा बांधे गए पाड़े को बाघ ने शिकार बनाया है,  यह उसके पहाड़पुर गांव में होने की पुष्टि करता है।

बाघ को पकड़ने के लिए  बुधवार की रात को दूसरा पाड़ा पिंजड़े  के पास बांधा गया है और डिजिटल कैमरे भी लगाए गए है। उन्होंने कहा कि बाघ पूरी तरह से टीम की प्लानिंग के मुताबिक चल रहा है।


अगर बुधवार को पिंजड़े के पास बंधे पाड़े को खाता है तो तीसरे दिन उसे केज के भीतर बांधा जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथियों पर कांबिंग न करके ट्रैकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed