फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now there will be no division in the university examination, only grades and grade points.

Kanpur News: विवि परीक्षा में अब डिवीजन नहीं, ग्रेड व ग्रेड प्वाइंट मिलेंगे

Mon, 01 Jan 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no division in the university examination, only grades and grade points.
कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की परीक्षाओं में अब श्रेणी (डिवीजन) नहीं मिलेगी। अब ग्रेड व ग्रेड प्वाइंट दिए जाएंगे। सभी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार व उपकुलसचिव अजय कुमार गौतम की ओर से काॅलेज प्राचार्यों को भेजे गए पत्र में इस संबंध में निर्देश प्रदान किए गए हैं। परीक्षा में 91 से 100 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ओ (उल्लेखनीय,आउट स्टैंडिंग) व 10 ग्रेड प्वाइंट मिलेंगे। 81 से 90 अंक पाने वालों को ए प्लस ग्रेड (उत्कृष्ट, एक्सीलेंस) व 9 ग्रेड प्वांइट दिए जाएंगे। इसी तरह 71 से 80 अंक पर 8 ग्रेड प्वांइट व ए (वेरी गुड,बहुत अच्छा ) ग्रेड मिलेगा।
विज्ञापन

61 से 70 नंबर पर 7 ग्रेड प्वाइंट व बी प्लस ग्रेड (अच्छा, गुड ), 51 से 60 अंक पर छह ग्रेड प्वाइंट व बी ग्रेड( औसत से अच्छा, एवरेज), 41 से 50 अंक पर पांच ग्रेड प्वाइंट व सी ग्रेड(औसत, एवरेज) मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 33 से 40 अंक पर 4 ग्रेड प्वाइंट व पी ग्रेड(उत्तीर्ण, पास) दिया जाएगा। शून्य से 32 अंक तक परीक्षार्थी फेल (अनुत्तीर्ण) होगा। बद्रीविशाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सीडी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय में पारित अध्यादेश के अनुमोदन से ग्रेड व ग्रेड प्वाइंट दिए जाने की व्यवस्था लागू हो रही है। अब कृपांक (ग्रेस मार्क्स) नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed