फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now there is a threat to bomb 10 schools of Kanpur, police and bomb disposal squad are engaged in investigatio

UP: अब कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ता छानबीन में जुटा

Wed, 15 May 2024 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 May 2024 12:18 PM IST
सार

Kanpur News: शहर के 10 स्कूलों के प्रबंधनों को सोमवार और मंगलवार को धमकी भरे ई-मेल आए। इनमें स्कूलों को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व बम निरोधक दस्ता स्कूलों की छानबीन कर रहा है।

विज्ञापन
Now there is a threat to bomb 10 schools of Kanpur, police and bomb disposal squad are engaged in investigatio
स्कूलों में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कानपुर के भी 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल मिलने से खलबली मच गई है। सोमवार को एक स्कूल को ईमेल पहुंचा जिसके बाद पूरे परिसर को बम निरोधक दस्ते से चेक कराया गया। इस बीच मंगलवार को नौ और स्कूलों को धमकी मिली है।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को केडीएमए स्कूल को धमकी भरा ई-मेल आया था। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर की बम व डॉग स्क्वाड से जांच कराई गई। मंगलवार को गुलमोहर पब्लिक स्कूल में धमकी का ई-मेल आया है। बुधवार को स्कूल खुलने पर वहां की भी चेकिंग कराई जाएगी। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि कौशलपुरी के सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की प्रिसिंपल को भी धमकी भरा ई-मेल आया है।
विज्ञापन

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि बिठूर क्षेत्र के चिंटल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा शहर के छह और स्कूलों को धमकी भरा मेल आया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते भेजकर चेकिंग कराई जाएगी। साथ ही ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए टीमें लग गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी में लिखी गई मेल में उर्दू शब्दों का इस्तेमाल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कूलों को धमकी भरा जो मेल आया है, वह अंग्रेजी भाषा है। इसमें कई उर्दू शब्दों को इस्तेमाल किया गया है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि भारत से यदि कोई ई-मेल भेजा जाता है तो उसमें आईएन लिखा होता है लेकिन धमकी भरे ई-मेल में यूएन लिखा है। अब तक गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों के स्कूलों व प्रतिष्ठानों में धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। पुलिस की जांच में यह सभी फर्जी पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed