{"_id":"6ad2910278f8a9ed8f05fcdc","slug":"now-the-suspended-constable-has-lodged-an-fir-against-eight-people-including-the-restaurant-operator-kanpur-news-c-362-1-ka11011-158848-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब निलंबित सिपाही ने रेस्टोरेंट संचालक समेत आठ पर कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब निलंबित सिपाही ने रेस्टोरेंट संचालक समेत आठ पर कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
कानपुर। हुक्का न मिलने पर स्वरूपनगर स्थित टर्नऑन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को पीटने के आरोप में निलंबित सिपाही आदित्य यादव ने अब बृहस्पतिवार को रेस्टोरेंट संचालक राहुल शर्मा, धर्मेंद्र गौतम समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी घाटमपुर के हमराही रहे सिपाही का आरोप है कि वह स्वरूपनगर पेट्रोल पंप के पास कार रोककर लघुशंका कर रहे थे। इसी के विरोध में उन्हें व उनके साथियों को पीटा गया।
फर्रुखाबाद के कैथन नगला महोम्मदाबाद निवासी आदित्य यादव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे वह अपने दोस्त के साथ गोविंदनगर से लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास लघुशंका करने पर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े संचालक राहुल और धर्मेंद्र ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने पीटा और अपने छह अन्य साथियों को बुला लिया। फिर सभी ने मिलकर पीटा जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। अब स्वरूपनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया था कि 10 अक्तूबर की देर रात करीब 2:30 बजे आदित्य अपना जन्मदिन मनाने के लिए बेकनगंज थाने के दरोगा रजनीश राठी और अन्य दोस्तों के साथ टर्न ऑन रेस्टोरेंट पहुंचा था। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। हुक्का देने से मना करने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी धर्मेंद्र को पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए थे। रेस्टोरेंट में मौजूद कुछ युवतियों पर कमेंट करने का भी आरोप था।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने दरोगा रजनीश राठी और सिपाही आदित्य यादव को निलंबित कर दिया था। डीसीपी सेंट्रल के अनुसार तहरीर के आधार पर संचालक समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।