{"_id":"074b03e1684c15d9544e138bf8244d2a","slug":"now-shramshakti-will-stop-at-panki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमशक्ति का पनकी में होगा दो मिनट का स्टॉपेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमशक्ति का पनकी में होगा दो मिनट का स्टॉपेज
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस छह मार्च से पनकी में भी दो मिनट के लिए रुकेगी।
सेंट्रल से रात को छूटने के बाद यह ट्रेन रात 12 बजकर दो मिनट पर पनकी पर रुकेगी और दो मिनट बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में श्रमशक्ति सुबह 6:06 बजे पनकी पर रुकेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सेंट्रल स्टेशन के लिए रवाना होगी। एनसीआर से इस संबंध का आदेश पनकी स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी एमए सिद्दीकी को मिला है।
कन्नौज में रुकेगी कामाख्या एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे ने डेढ़ दर्जन ट्रेनों का ठहराव छह महीने के लिए प्रयोग के तौर पर किया है। अब 19709 जयपुर-कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस 19 मार्च से कन्नौज स्टेशन पर सुबह 9:46 पहुंचेगी और 9:48 बजे छूटेगी।
इसी तरह 19710 कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस 19 मार्च से कन्नौज में सुबह 6 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद जयपुर को छूटेगी। 15041 फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस 17 मार्च से दरियावगंज स्टेशन पर दो मिनट के लिए शाम 7:26 बजे रुकेगी। 15042 कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस दरियावगंज स्टेशन पर रात 8:12 बजे दो मिनट के लिए ठहरेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर अवध एक्सप्रेस गौर स्टेशन, मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कप्तानगंज स्टेशन, आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस मकरंदपुर स्टेशन और मंडुवाडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस नूनखार स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहरेंगी।