आप भी जा रहे हैं बैंक तो ये खबर सिर्फ आपके लिए, अब 10 से चार बजे तक हाेंगे जनता के काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के सूत्र बताते हैं कि अभी तक विभिन्न बैंकों के खुलने और बंद होने के समय में अंतर था। कोई बैंक सुबह नौ बजे खुलता था, तो कहीं 11 बजे से कामकाज शुरू होते थे। यही स्थिति बंद होने में थी। विश्वविद्यालय के अंदर खुले बैंकों में सुबह 11 बजे से कामकाज शुरू होेते थे।
बिरहाना रोड, नयागंज, कलक्टरगंज समेत अन्य बड़े बाजारों में अलग-अलग बैंक शाखाओं के खुलने और बंद होने के समय में अंतर था। कुछ बैंक दो बजे के बाद ही जनता को लौटाने लगते थे। लेकिन शुक्रवार से ऐसा नहीं हो सकेगा।
ग्राहकों की राय पर बदला समय
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देश पर आठ अगस्त को भारतीय बैंक संघ ने देश के सभी बैंकों को ग्राहकों की सुविधानुसार बैंकिंग सेवाएं देने को कहा था। बैंक संघ ने तीन समय निर्धारित किए और इनमें से किसी एक को लागू करने का सुझाव दिया। बैंकों ने ग्राहकों से राय ली। अधिकतर ग्राहकों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक के समय को उपयुक्त बताया।
शुक्रवार से बैंक सुबह 10 बजे खुलेंगे और शाम पांच बजे बंद होंगे। शाम चार बजे तक ग्राहकों के कार्य होंगे। इसके बाद ही बैंक अपने आंतरिक कार्य निपटाएंगे।
एके वर्मा, लीड बैंक मैनेजर