फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉडर्न दुल्हनों की पसंद प्रियंका की डायमंड रिंग और दीपिका का 'पोलकी वाला' हार

Fri, 18 Jan 2019 12:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Now Priyanka's Diamond Ring and Deepika necklace is trending in wedding jewelleries
डेमो
शादी के दिन हर दुल्हन बेहद खास नजर आना चाहती है। इसके लिए बॉलीवुड में चल रहे ट्रेंड की मदद भी ली जा रही है। हाल में ही शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा ने दुल्हनों को काफी प्रभावित किया है। सगाई में प्रियंका ने जो डायमंड रिंग पहनी थी उसकी काफी डिमांड हो रही है। यही नहीं दीपिका पादुकोण का पोलकी वाला हार भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही ऑल इन वन वाली डायमंड ज्वैलरी भी खरीदारों को काफी लुभा रही है। 
Now Priyanka's Diamond Ring and Deepika necklace is trending in wedding jewelleries
डेमो
सिंगल डायमंड की डिमांड
प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह की डायमंड रिंग सगाई में पहनी थी वैसी रिंग मार्केट में काफी ट्रेंड कर रही है। नई नवेली दुल्हनें भारी भरकम डिजाइन की जगह सिंगल डायमंड को ज्यादा तवज्जों दे रही हैं। केज ज्वैलर्स के मालिक रवि कपूर बताते हैं कि आजकल ज्यादातर महिलाएं बाहर काम कर रही हैं। ऐसे में वे चाहती हैं कि सिंपल डिजाइन की डायमंड रिंग ही हो। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड वहां भी ऐसी ही रिंग का चलन है। मार्केट में इनकी काफी डिमांड है। ऐसी अंगूठी 30,000 रुपये से शुरू होकर लाखों रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। 
Now Priyanka's Diamond Ring and Deepika necklace is trending in wedding jewelleries
डेमो
पोल्की के क्या कहने 
दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें जब वायरल हुई थी तब सबसे पहले लोगों की नजरें उनकी ज्वैलरी पर ही टिक गई थी। पारंपरिक गहनों से सजी दीपिका का अंदाज सभी को काफी पसंद आया था। दीपिका की ज्वैलरी से प्रेरित पोल्की स्टाइल की ज्वैलरी की मार्केट में डिमांड हो रही है। खरीदार पोल्की जड़ाऊ रानी हार, पोल्की अंगूठीं, कप्पू स्टाइल ब्रेसलेट खूब खरीद रहे हैं। पोल्की 30,000 रुपये की शुरुआती रेंज में मार्केट में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Now Priyanka's Diamond Ring and Deepika necklace is trending in wedding jewelleries
डेमो
वैल्यू फॉर मनी कलेक्शन भी खूब
तनिष्क ज्वैलर्स के अनुराग बताते हैं कि इस बार मार्केट में वैल्यू फॉर मनी रेंज आई हैं। अब आप सोच रहे होंगे की यह क्या है? दरअसल कैसा लगे जब आप एक हार खरीदें और उसको आप पेंडेंट या ब्रेसलेट की तरह पहन सकें। जी हां, इस तरह की ज्वैलरी भी मार्केट में आई है।
विज्ञापन
Now Priyanka's Diamond Ring and Deepika necklace is trending in wedding jewelleries
डेमो
यही वैल्यू फॉर मनी है। अलग-अलग डिजाइनर और शेप में इसकी काफी लंबी रेंज मार्केट में मौजूद है। इसके साथ ही ओम्ब्रे स्टाइल डिजाइन भी खूब ट्रेंड में हैं। यह ज्वैलरी लाखों की रेंज में उपलब्ध है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed