फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now preparations are being made to seize the property of Kamlesh Fighter and his associates

Kanpur: अब कमलेश फाइटर और उसके साथियों की संपत्ति जब्त करने तैयारी

Thu, 13 Feb 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 11:10 PM IST
सार

अवनीश दीक्षित के बाद अब पुलिस कमलेश फाइटर और उसके साथियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। वसूली के आरोपी कमलेश के गैंग में छह शातिर शामिल हैं।

विज्ञापन
Now preparations are being made to seize the property of Kamlesh Fighter and his associates
कमलेश फाइटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवनीश दीक्षित के बाद अब कमलेश फाइटर और उसके साथियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस कमलेश और उसके कई साथियों की संपत्तियों को पहले ही चिह्नित कर चुकी है। नजीराबाद क्षेत्र में रहने वाले कमलेश फाइटर और उसके सात साथियों के खिलाफ शहर के कई थानों में वसूली, रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। इनमें कई मामलों में पुलिस चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। साथ ही नजीराबाद पुलिस कमलेश की हिस्ट्रीशीट भी खोल चुकी है। उसका गैंग भी इंटर रेंज स्तर पर पंजीकृत है। स्वरूपनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हो चुका है। अब पुलिस कमलेश फाइटर और उसके साथियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भई जल्द शुरू करेगी।
विज्ञापन


कमलेश गैंग में शामिल यह नाम
गैंग सरगना कमलेश कुमार उर्फ कमलेश फाइटर, संजय पाल, सूरज कुमार उर्फ मजनू, मुशीर खान, शानू लफ्फाज, मोहम्मद रियाज, राजा त्रिपाठी उर्फ प्रदीप त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed