फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now pathology will be operated in the new building of medical college

Kanpur News: अब मेडिकल कॉलेज के नए भवन में संचालित होगी पैथालॉजी

Fri, 18 Jul 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now pathology will be operated in the new building of medical college
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी संचालित होने के बाद लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही है। अब भूतल पर पैथालॉजी संचालित कराई जाएगी। इसके लिए सभी संसाधन जुटा लिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इससे मरीजाें को पुराने भवन (सेंट्रल लैब) जाने की भागदौड़ बचेगी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज अलग अलग बीमारियों से ग्रसित होकर इलाज कराने पहुंचते हैं। मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद डॉक्टर एक्स-रे, खून जांच, अल्ट्रासाउंड आदि की सलाह दे रहे हैं। खून की सभी जांचे अभी पुराने भवन के प्रथम तल पर संचालित पैथालॉजी में की जा रही है।
विज्ञापन

नए भवन से पुराने भवन की दूरी करीब 300 मीटर है। ऐसे में बीमार मरीज व उनके तीमारदारों को इतनी दूरी तय करने व प्रथम तल पर सीढ़ी चढ़कर जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई गंभीर मरीजों को ले जाने व कलेक्शन सेंटर तक पहुंचने में तीमारदारों की सांसे फूल जाती है। इस परेशानी को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज के नए भवन के भूतल में बनी पैथालॉजी संचालित कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जरूरी मशीने, उपकरण के साथ सभी संसाधन जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
जांच कराकर आने पर नहीं मिलते थे डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे जांच सुविधा उपलब्ध है। सुबह आठ बजे से दो बजे तक ओपीडी संचालित हो रही है। यदि मरीज सुबह 11 बजे के बाद अस्पताल पहुंचा तो ओपीडी से पैथालॉजी जांच कराने के लिए जाने पर उसे देर से रिपोर्ट मिल पाती है। ऐसे में जांच लेकर आने पर ओपीडी का समय समाप्त हो जाता। डॉक्टर के न मिलने पर मरीजों को दोबारा दिखाने के लिए आना पड़ता था। पुराने भवन में संचालित हो रही पैथालॉजी में पूरे मेडिकल कॉलेज के सभी विंग की जांच रिपोर्ट तैयार की जाती है। इससे भी समय लगता है। अब ओपीडी में आने वाले मरीजाें के लिए अलग से पैथालॉजी संचालित होने से काफी सहूलियत मिलेगी।
.................
अल्ट्रासाउंड व ईसीजी के मिलने लगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में मरीजों की सुविधा को देखते हुए अल्ट्रासाउंड व ईसीजी जांच की सुविधा भूतल में पंजीकरण काउंटर के पास शुरू करा दी गई है। इससे भी अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी राहत हुई है। अब उन्हें पुराने भवन की भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। साथ ही इंतजार भी नहीं करना पड़ रहा है।

...................
वर्जन...........
जल्द शुरू होगी ओटी
मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने को लेकर प्रयास हो रहे हैं। पहले से काफी सुधार हुआ है। अल्ट्रासाउंड, ईसीजी की सुविधा नए भवन में दी जाने लगी है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए भूतल में बनी पैथालॉजी भी संचालित कराई जाएगी। यहां दोपहर दो बजे तक ओपीडी में आने वाले मरीजों की खून से संबंधित सभी जांंचें होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी सप्ताह इसका संचालन कराया जाएगा। इसके बाद ओटी भी संचालित कराई जाएगी। इसकी भी तैयारी हो रही है। - डॉ. सज्जन लाल वर्मा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed